पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी ने सोमवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में 65 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इससे पहले जारी हुई पहली सूची में 51 उम्मीदवार घोषित किए गए थे, जिसमें पिछड़ा और अति-पिछड़ा समाज के लोगों को विशेष प्राथमिकता दी गई थी।
बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के लिए सोमवार को जारी जनसुराज की दूसरी सूची में सबसे चर्चित नाम भागलपुर से उम्मीदवार बनाए गए वरिष्ठ अधिवक्ता अभयकांत झा हैं। अभय कांत झा ने भागलपुर दंगा पीड़ितों का केस लगभग नि:शुल्क लड़ा था। 850 परिवारों को बचाया, उनका पुनर्वास कराया और मुआवजा दिलाया। वे लोग मेरठ भाग रहे थे, उनके भागलपुर में रहने की व्यवस्था भी उन्होंने कराई थी।
इस सूची में दूसरा नाम रामचंद्र सहनी का है। 2005 से 2010 तक मंत्री रहे, जबकि 2020 तक विधायक रहे। उम्र के कारण 2020 में भारतीय जनता पार्टी ने टिकट नहीं दिया, फिर भी पार्टी का काम करते रहे। अब उन्हें प्रशांत किशोर की बातें पसंद आ रहीं हैं। पूर्वी चंपारण के सुगौली विधानसभा क्षेत्र में जनसुराज पार्टी कमजोर है। उसे मजबूत करेंगे और जनसुराज पार्टी का गढ़ बनाएंगे।
You may also like
भारत और वेस्टइंडीज का टेस्ट देख रहा था 'कपल', तभी कैमरामैन ने कर दिया फोकस, फिर...
रालोद ने पंचायत चुनाव को लेकर की अवध क्षेत्रीय बैठक, प्रत्याशी चयन की बनी रणनीति
सभी मंडल मुख्यालयों पर स्थापित होंगे दिव्यांग पुनर्वास केंद्र : मुख्यमंत्री
ओडिशा : भाजपा ने की ममता बनर्जी के बयान की निंदा, दुर्गापुर पीड़िता के लिए न्याय की मांग
सुहागरात मनाने को बेताब था दिव्यांग पति, दुल्हन` छत से कूद भागने लगी, लेकिन भगवान ने दी ऐसी सजा..