
मुंबई। पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया है। प्रिया मराठे फेमस टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता' में वर्षा का किरदार निभाकर लोगों की दिल जीत लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रिया मारठे कैंसर से जंग हार गईं। उनकी मौत की खबर से इंडस्ट्री सदमे में हैं और फैंस भी सन्न हैं।
प्रिया मराठे ने हिंदी के अलावा मराठी टीवी सीरियल्स में भी काम किया था। वो कैंसर से लंबे समय से जंग लड़ रही थीं। उन्होंने मीरा रोड स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली। उनके परिवार में माँ और पति अभिनेता शांतनु मोघे हैं। प्रिया का जन्म 23 अप्रैल 1987 को ठाणे में हुआ और 2006 में मराठी धारावाहिक "या सुखनो या" से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।
You may also like
सिवनीः 397 जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में विकासखण्ड स्तरीय ओरियेन्टेशन एवं प्रोसेस लैब आयोजित
सिवनीः जांच परिणाम में उर्वरक के अमानक पाए जाने पर भण्डारित उर्वरकों का विक्रय प्रतिबंधित
67 वां अखिल भारतीय कालिदास समारोह 01 से 07 नवंबर तक आयोजित होगा
राजगढ़ः जलझूलनी एकादशी पर श्रद्वाभाव के साथ निकली विमान यात्रा
पन्नाः नाबालिग से रेप के मामले में सीडब्ल्यूसी सदस्य आशीष गिरफ्तार, अध्यक्ष सहित 10 पर दर्ज है एफआईआर