अररिया। जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के शंकरपुर ऋषिदेव टोला वार्ड संख्या 3 में सोमवार दोपहर छठ घाट बनाकर हाथ धोने के लिए लचहा नदी में गई ग्यारह साल की बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृत बच्ची की शिनाख्त शंकरपुर वार्ड संख्या 3 के ही ऋषिदेव टोला के रहने वाले शालो ऋषिदेव की पुत्री प्रीति कुमारी के रूप में की गई है। मामले को लेकर जानकारी देते हुए शंकरपुर के उप मुखिया संदीप यादव ने बताया घर से करीबन एक किलोमीटर की दूरी पर बह रही लचहा नदी पर गांव के लोगों के द्वारा छठ घाट बनाया गया। छठ घाट बनने के बाद बच्ची प्रीति घाट को गोबर से धोने के बाद हाथ धोने नदी के किनारे गई। जिस क्रम में वह अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई।
घाट बना रहे स्थानीय युवकों ने जब देखा तो आनन-फानन में पानी में घुसकर बच्ची की खोजबीन शुरू की। करीबन एक घंटे के बाद जलकुंभी के नीचे से बच्ची को बाहर निकाला गया। तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद प्रशासन और थाना को इसकी जानकारी दी गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। घटना की सूचना पर अंचलाधिकारी निरंजन कुमार मिश्र, प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण सुमन और थानाध्यक्ष राजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया। घटना से परिवार में मातम छा गया है। मौके पर मौजूद मुखिया उमेश यादव, उप मुखिया संदीप यादव, समाजसेवी श्यामल किशोर सिंह, निरशू ऋषिदेव, पंचायत समिति सदस्य विनोद मंडल, सहदेव ऋषिदेव, अशोक पासवान, वार्ड सदस्य गौरी देवी ने आपदा विभाग से मुआवजे का मांग किया है।
You may also like

SIR से जनता के मन में मताधिकार छीने जाने की आशंका पनप गई है: Gehlot

गाजियाबाद: जितने एकड़ में जलाई पराली, उसी हिसाब से लगेगा जुर्माना, जान लीजिए नए नियम

IAS ने 19 सालˈ के युवक के साथ किया कुकर्म, पीड़ित सहित 2 लोगों ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भयावह सच

कार्तिक माह में सावन सी बरसात: 33 साल बाद गुढ़ा बांध का गेट खुला, 642 क्यूसेक पानी की निकासी जारी

1956 से पहले मरनेˈ वाले पिता की संपत्ति में बेटियों का कोई अधिकार नहीं, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला




