मुंबई। भारतीय जनता पार्टी धारावी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्र. 189 में महिला पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता कांचन जांबोटी-नाईक को भाजपा महिला मोर्चा का वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 23 अगस्त को माटुंगा लेबर कैंप स्थित आर्य जिम में आयोजित पदग्रहण समारोह में की गई।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष निरज उभारे, जिला महामंत्री श्रीनिवास शुक्ला, विलास आंबेकर, महाराष्ट्र कार्यकारिणी सदस्य गोवर्धन चौहान, वार्ड अध्यक्ष रवि पिहाल समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
कांचन जांबोटी कई सामाजिक संस्थाओं से जुडी हुई हैं और धारावी क्षेत्र की जनता के बीच रहकर वे हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। इसलिए माना जा रहा है कि आगामी बीएमसी चुनाव में धारावी में भाजपा को और मजबूती मिलेगी।
You may also like
भीण्डर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 55 किलो अफीम डोडा चूरा जब्त, आरोपी फरार
चीन से पीएम मोदी के वापस आते ही पुतिन ने शहबाज़ शरीफ़ से जो कहा, क्या वह भारत की टेंशन बढ़ाएगा
क्या यह 100cc सेगमेंट की बेस्ट बाइक है? Honda Shine 100 का पूरा रिव्यू पढ़ें
10वीं` पास युवक ने 4 दिन की ट्रेनिंग के दम पर बना डॉक्टर हर दिन सैकड़ों मरीजों की ज़िंदगी से करता रहा खिलवाड़
EXCLUSIVE: नीतीश के पुराने दोस्त ज्वाइन करेंगे JDU, मायावती की बढ़ेगी टेंशन