
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (रविवार को) प्रातः 10 बजे नर्मदापुरम, समरधा में "भोज नर्मदा द्वार" का भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज ही नीमच में स्थापित 10 मेगावॉट सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण भी करेंगे। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी मुकेश मोदी ने दी।
उन्होंने बताया, मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कहना है कि प्रदेश की पहचान हमारे वीर शासकों से रही है। मध्य प्रदेश का गौरव रहे सम्राट विक्रमादित्य को आज भी न्यायप्रियता, पराक्रम और लोक कल्याण के लिये जाना जाता है। वहीं राजा भोज को महान शिक्षक और योद्धा के रूप में याद किया जाता है। ऐसे में हमारी सरकार ने तय किया है कि हमारे गौरवशाली अतीत को दुनिया के सामने लाने की आवश्यकता है। इसलिए राजधानी भोपाल के प्रमुख मार्गों पर राजा भोज, विक्रमादित्य जैसे महापुरूषों के नाम से द्वार बनाये जायेंगे, जिससे भोपाल और मध्य प्रदेश का गौरवशाली इतिहास हमें पुन: उसी दौर में ले जाये, जिससे मध्य प्रदेश और देश गौरवान्वित हुआ। इससे राजधानी भोपाल को नया स्वरूप भी मिलेगा।
You may also like
दो आदतन वाहन चोर गिरफ्तार, दो स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद
सरोजिनी नगर मार्केट में आधी रात चला बुलडोजर, एनडीएमसी पर दुकानदारों ने लगाए बड़े आरोप
सुनील छेत्री ने अंतर्राष्ट्रीय मैत्री मैचों से पहले बेंगलुरु में महिला राष्ट्रीय शिविर का दौरा किया
भारत पाकिस्तान संघर्ष के बीच 'समाचार समाप्त हुए' - नज़रिया
कल 19 मई को ब्रह्म योग से मकर सहित 5 राशियों को होगा जबरदस्त धन लाभ, शिवजी की कृपा से नौकरी व्यापार में पाएंगे बड़ी सफलता