पटना/मुजफ्फरपुर। सावन के माह में मंदिर और शिवालयों में शिवभक्त का जनसैलाब उमड़ परा है। ऐसे में एक शिवालय ऐसा भी है जहां गंगा स्वरुप दो नदियां महादेव का स्वयं जलाभिषेक करती हैं।
बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड अन्तर्गत धरौन गांव में सावन माह में जलाभिषेक श्रद्धालु नहीं स्वयं मां गंगा स्वरूप दो नदियां कर रही हैं। इस मंदिर का दर्शन करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। जो कटरा के धनौर गांव के बागमती और लखनदेई नदी के संगम के बीच अवस्थित है।
बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर के नाम से प्रसिद्ध इस मंदिर में प्रलयकारी बाढ़ भी बाल बांका नहीं कर पाती है।
सावन की पहली सोमवारी से ही भगवान भोलेनाथ जलसमाधि ले लेते हैं। पूरा सावन श्रद्धालु को दर्शन नहीं होता है। शिवलिंग के ऊपर पानी का बहाव रहता है। मंदिर के पुजारी दानी बाबा वर्षों से इनकी सेवा करते आ रहे हैं।
स्थानीय ग्रामीण सुनील कुमार बताते हैं कि बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर की महिमा अपरम्पार है। सावन में बाबा जलसमाधि ले लेते हैं। नदी पार करके श्रद्धालु दर्शन को लेकर जाते हैं। जलाभिषेक स्वयं मां गंगा स्वरूप दो नदियां करती हैं। पुल ना होने की वजह से लोग नाव से दर्शन को जाते हैं। यह वर्षों पुराना मंदिर है। जो भी इनका दर्शन कर ले, उनकी मनोकामना पूरी हो जाती है।
मंदिर पुजारी दानी बाबा बताते हैं कि यह मंदिर काफी प्रसिद्ध है। भगवान शिव पूरा सावन श्रद्धालु को दर्शन नहीं देते हैं। इनका जलाभिषेक स्वयं बागमती नदी के रूप में मां गंगा करती हैं। मुजफ्फरपुर के अलावा सीतामढ़ी और नेपाल से भी श्रद्धालु दर्शन को लेकर यहां आते हैं।
You may also like
ये हैं भारत के 7 आश्रम जहां ठहर सकते हैं मुफ्त में, नहीं लगता एक भी पैसा, खाना-पीना सब कुछ फ्री, यहां खूबसूरती भी है और दिल का सुकून भी`
साहब..! मेरा भाई मुझसे जबरदस्ती करता है ये काम! मां कहती है चुपचाप कराती रहो, युवती ने दर्ज कराया मामला, इलाके में मचा हड़कंप`
एक युवक पुलिस की नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गया पुलिस अफसर ने उससे पूछा कि अगर सेब का दाम 150 रुपये किलो हैं तो 100 ग्राम सेब कितने के आएंगे`
रात को सोने से पहले भूलकर भी न पिएं पानी अगर आप भी हैं इन 5 में से किसी एक बीमारी से पीड़ित, वरना हो सकता है गंभीर नुकसान`
हजारों में सिर्फ एक इंसान के प्राइवेट पार्ट पर होता है तिल, जानिए क्या कहता है ज्योतिष और इसका असर`