सतना। मध्य प्रदेश के सतना में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां राम वन गमन पथ पर बांधी मौहार के पास दर्शनार्थियों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में करीब 11 लाेग घायल हुए है। जिनमें से 6 वाहन के नीचे दब गए और गर्म सब्जी गिरने से झुलस गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र के देवरी चकदही गांव के लोग पिकअप (एमपी 17 जेडसी 0697) में सवार होकर मैहर दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने खाना बनाया और टंकियों में भरकर गाड़ी में रखा। सुबह करीब 10 बजे राम वन गमन पथ पर बांधी मौहार के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया वाहन। वाहन में गरम खाना भी रखा हुआ था। गाड़ी में 20 लोग सवार थे, जिनमें से 6 नीचे दब गए और गर्म सब्जी गिरने से झुलस गए। मौके से गुजर रहे लोगों ने रुककर उन्हें निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। परिवार मैहर में दर्शन के बाद कथा का आयोजन भी करने वाला था।
You may also like
CJI BR Gavai At Round Table Conference : सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई बोले, नेहरू और इंदिरा ने सीजेआई की नियुक्ति में की थी मनमानी
VIDEO: IPL ट्रॉफी जीतने के बाद बच्चे बने विराट, दौड़ते हुए रवि शास्त्री की गोद में जा कूदे
पंजाब रेजीमेंट सेंटर में पांचवें बैच के 622 अग्नि वीर सैनिको का पासिंग आउट परेड
चुनौतियों से भरा है 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान' में 'राजमाता' का किरदार : पद्मिनी कोल्हापुरी
अदाणी एयरपोर्ट्स ने तेज ग्रोथ के लिए अंतरराष्ट्रीय बैंकों से जुटाए 750 मिलियन डॉलर