Next Story
Newszop

राजस्थान में झोलाछाप डॉक्टर का एक और कांड! खांसी-जुकाम में इलाज के लिए गई महिला की इंजेक्शन देने के बाद हुई मौत, जाने पूरा मामला

Send Push

खांसी-जुकाम से पीड़ित महिला की मौत हो गई। महिला के पति ने झोलाछाप डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन देकर मौत का कारण बनने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से डॉक्टर का क्लीनिक बंद है। उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है।कोटा के रेलवे कॉलोनी थाने के सीआई रामस्वरूप ने बताया- पति ने शिकायत की है कि इंजेक्शन लगने के बाद तबीयत बिगड़ने से मौत हुई है। कौन सा इंजेक्शन लगाया गया, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच की जाएगी।

इंजेक्शन लगने के बाद हाथ-पैर सुन्न हो गए थे

पति हरकेश ने बताया- वह मूल रूप से दौसा जिले के महुआ का कस्बा फौथा का रहने वाला है। वह पिछले 30 साल से कोटा के भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र में रह रहा है। वह रेलवे स्टेशन पर कुली है। पत्नी सुनीता बाई (45) को तीन-चार दिन से खांसी-जुकाम था। रात की ड्यूटी कर सुबह घर लौटा तो पत्नी ने चाय बनाई थी।

सुबह करीब 9 बजे मैं उसे कच्ची बस्ती भगत सिंह कॉलोनी में डॉ. चंद्रप्रकाश (डॉक्टर मुन्ना) के पास ले गया। वहां डॉक्टर ने सुनीता को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन कौन सा था, यह पता नहीं चल पाया। इंजेक्शन लगने के 2-3 मिनट बाद ही मेरी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। उसे उल्टी होने लगी और हाथ-पैर सुन्न हो गए।

डॉक्टर ने मेरी पत्नी का बीपी चेक किया और उसे दूसरा इंजेक्शन लगाया। जब उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो उसने मुझे उसे एमबीएस अस्पताल ले जाने को कहा। डॉक्टर और उसका साथी हमारे साथ एमबीएस अस्पताल गए। अस्पताल में उन्होंने ईसीजी कराई। ड्यूटी डॉक्टर ने जांच की और मेरी पत्नी को मृत घोषित कर दिया।

पत्नी की मौत के बाद से झोलाछाप डॉक्टर गायब है

डॉक्टर मुन्ना अपनी पत्नी की मौत के कुछ देर बाद ही अस्पताल से गायब हो गया। कच्ची बस्ती में वंशिका मेडिकल स्टोर के नाम से उसकी दुकान है। वह वहां क्लीनिक चलाता है। वह बंद है। उसने दवा का कोई पर्चा नहीं दिया। इंजेक्शन लगाने के बाद मेरी पत्नी की मौत हो गई। भास्कर ने डॉक्टर मुन्ना के मोबाइल पर कॉल करके उसका पक्ष जानने की कोशिश की। मून्ना का फोन बंद था।

Loving Newspoint? Download the app now