जैसलमेर में अप्रैल माह में ही गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 40 साल में यह दूसरा मौका है जब अप्रैल में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। इससे पहले 30 अप्रैल 2018 को पारा 46.1 डिग्री दर्ज किया गया था। गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से सीकर जिले में मौसम बदल गया। सीकर जिला मुख्यालय व आसपास के इलाकों में सुबह करीब साढ़े पांच बजे अचानक मौसम बदल गया और तेज गर्जना के साथ तेज बारिश शुरू हो गई, जो करीब आधे घंटे तक रुक-रुक कर जारी रही।
लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत
जिले में पिछले दो दिनों से भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा था। न्यूनतम तापमान भी करीब 40 डिग्री तक पहुंच गया था। अब बारिश के कारण तापमान में भी हल्की गिरावट आएगी। आम लोगों को भी भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज कई जगहों पर मौसम बदलने की संभावना है।
लू का रेड अलर्ट जारी
तेज धूप के कारण दोपहर में शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, सड़कें तवे की तरह तप रही थीं। बुधवार रात को भी गर्म हवाओं के कारण लोगों को राहत नहीं मिली। आज गुरुवार (17 अप्रैल) को भी मौसम विभाग ने लू और गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। बीकानेर, नागौर, सीकर, चूरू, झुंझुनूं और जयपुर जिलों और आसपास के इलाकों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चल रही हैं। मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है।
तापमान 47 डिग्री के पार जा सकता है
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक जैसलमेर में लू से राहत मिलने की संभावना नहीं है। 19 अप्रैल से गर्मी और लू से कुछ राहत मिल सकती है। जैसलमेर में आज गुरुवार के लिए लू का रेड अलर्ट और शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उसके बाद मौसम साफ रहने की संभावना है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि गुरुवार रात को भी गर्म हवाएं चलेंगी। आने वाले दिनों में तापमान 47 डिग्री को पार कर सकता है।
पिछले साल पारा 48 को पार कर गया था
पिछले साल मई महीने में भीषण गर्मी पड़ी थी, तब पूरे महीने में कुल 21 दिन लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ी थी। उस दौरान अधिकतम तापमान 48.7 डिग्री तक पहुंच गया था। भीषण गर्मी के कारण 4 लोगों की मौत हो गई थी, हालांकि चिकित्सा विभाग ने सिर्फ एक मौत की पुष्टि की है। आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राजस्थान की ओर से भीषण गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। साथ ही भीषण गर्मी, बढ़ते तापमान और लू के असर को देखते हुए आमजन से सतर्क रहने और जरूरी एहतियात बरतने की अपील की गई है।
You may also like
PL 2025: 18 करोड़ के इस खिलाड़ी ने तोड़ डाला ये बड़ा रिकॉर्ड, पंजाब के लिए कर डाला.....
Oppo A5 Pro 5G to Launch in India on April 24: Rugged Design and Long-Lasting Battery Make Headlines
कनाडा में भारतीय छात्रा की गोलीबारी में मौत, बस स्टॉप पर खड़ी थी हरसिमरत रंधावा
RCB ने बनाया खराब रिकॉर्ड, IPL में एक स्टेडियम में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम बनी
रूस-यूक्रेन संघर्ष: अमेरिका क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने के लिए तैयार, शांति समझौते की रूपरेखा सामने आई