Next Story
Newszop

भजनलाल शर्मा को लेकर अशोक गहलोत के इस सनसनीखेज दावे ने मचाई खलबली, बोले - 'CM को हटाने का हो रहा षड्यंत्र...'

Send Push

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा को लेकर बड़ा दावा किया है। गहलोत का कहना है कि उन्हें हटाने की बड़ी साजिश चल रही है। दिल्ली के साथ-साथ राजस्थान में भी लोगों ने प्लान बना लिए हैं। लेकिन वे समझ नहीं पा रहे हैं। हम उन्हें बार-बार समझा रहे हैं। पहली बार किसी नए युवा को प्रभार मिला है। यह बड़ी बात है कि वह पहली बार विधायक बने और मुख्यमंत्री बन गए।

उन्हें बनाए रखें, बार-बार बदलने से क्या फायदा? गहलोत के इस बयान ने प्रदेश की सियासत में हलचल मचा दी है। पांच दिवसीय दौरे पर जोधपुर आए अशोक गहलोत ने आज सर्किट हाउस में मीडिया से बात की। इस दौरान गहलोत ने इमरजेंसी को लेकर कहा कि ये लोग जश्न मना रहे हैं लेकिन जनता समझ चुकी है। 1975 से अब तक 50 साल हो चुके हैं। 50 साल पहले जो कार्रवाई हुई थी, उसका खामियाजा कांग्रेस भुगत चुकी है। उसके बाद इंदिरा जी की आंधी आई और कांग्रेस भारी बहुमत से जीती। मैं भी उस आंधी में सांसद बना। अब वे आपातकाल-आपातकाल कहते रहते हैं और उस मुद्दे को भुनाना चाहते हैं लेकिन वे सफल नहीं होंगे।

भाजपा पर बड़ा हमला
गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में कोई रहता है तो ये लोग उसे बांग्लादेशी कहते हैं। अगर वह मुस्लिम जाति का है तो उसे निशाना बनाते हैं और बांग्लादेशी कहते हैं। उनकी बातों से लोग नाराज हो जाते हैं और आपस में ही लड़ पड़ते हैं। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी हिंदू मुस्लिम के नाम पर हिंसा का समर्थन नहीं किया है। हिंदू मुस्लिम के नाम पर हिंसा हो सकती है लेकिन ये लोग हिंदू मुस्लिम करते रहते हैं।

गहलोत ने लोगों का दर्द सुना
गहलोत ने इससे पहले सर्किट हाउस में जनसुनवाई भी की। जनसुनवाई के दौरान सर्किट हाउस में बड़ी संख्या में लोग जुटे। गहलोत ने सभी की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान कई स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहलोत से मुलाकात की। गहलोत पांच दिनों के दौरान यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

Loving Newspoint? Download the app now