अजमेर के राम सेतु ब्रिज पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार वैन ने ब्रिज पर चल रहे तीन दोपहिया वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और सवार लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद वैन का ड्राइवर घबरा गया और मौके से भागने की कोशिश करने लगा। लोगों के पीछा करने पर ड्राइवर ने खुद को भीड़ से बचाने के लिए लगभग 50 फीट ऊंचे ब्रिज से नीचे छलांग लगा दी। नीचे गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल दोपहिया वाहन सवारों को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ब्रिज पर कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्रिज पर वाहनों की गति पर नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस की सख्ती जरूरी है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
You may also like
'हमेशा एक सड़ा हुआ अंडा होता है': शाहिद अफरीदी ने इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर पर साधा निशाना
ENG vs IND 4th Test: टीम इंडिया की प्लेइंग XI का हिस्सा बन सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, Nitish Kumar Reddy सीरीज से हो गए हैं बाहर
उर्फी जावेद के होंठों में सूजन: लिप डिजॉल्विंग ट्रीटमेंट के बाद क्या हुआ?
सोनम-ऋतिक समेत लोग जिसे समझ रहे देसी, वो निकला फारसी! जाने समोसे की पूरी कहानी
एयर इंडिया का विमान रनवे से बाहर निकला, सभी यात्री सुरक्षित : सीएसएमआईए