Next Story
Newszop

जयपुर एयरपोर्ट पर दुबई फ्लाइट ने तोड़ी धैर्य की सीमा! 16 घंटे की देरी से यात्री परेशान, एयरलाइन पर फूटा गुस्सा

Send Push

जयपुर एयरपोर्ट पर एक बार फिर फ्लाइट का शेड्यूल गड़बड़ा गया है। बुधवार को जयपुर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट अपने तय समय से करीब 16 घंटे देरी से आई है। वहीं, दुबई से जयपुर आने वाली फ्लाइट भी अभी तक जयपुर नहीं पहुंच पाई है। इसके चलते बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, बुधवार को स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या एसजी-58 को दुबई से जयपुर सुबह 7:55 बजे पहुंचना था। लेकिन फ्लाइट अपने तय समय पर जयपुर नहीं पहुंच पाई। उम्मीद है कि अब दुबई से आने वाली स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या एसजी-58 आज शाम तक जयपुर पहुंच जाएगी।

निर्धारित समय पर नहीं उड़ पाई

वहीं, जयपुर से आने वाली स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या एसजी-57 को सुबह 8:55 बजे दुबई के लिए उड़ान भरनी थी। लेकिन यह फ्लाइट भी अपने तय समय पर उड़ान नहीं भर पाई। ऐसे में अब स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या एसजी-57 के देर रात 1 बजे तक दुबई के लिए उड़ान भरने की संभावना है। इससे दुबई से जयपुर आने वाले और जयपुर से दुबई जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट समय पर उड़ान नहीं भर पाई है। लेकिन यह पहली बार है जब फ्लाइट करीब 16 घंटे देरी से उड़ान भर रही है। एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार खराब मौसम और तकनीकी दिक्कतों के कारण फ्लाइट का शेड्यूल गड़बड़ा गया है। यही वजह है कि जयपुर-दुबई फ्लाइट भी समय पर उड़ान नहीं भर पा रही है।

Loving Newspoint? Download the app now