अजमेर में जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दो बहनों की मौत हो गई। दोनों अपने रिश्तेदार के घर से लौट रही थीं। रास्ते में रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा हुआ। शवों को जेएलएन अस्पताल में रखवाया गया है। हादसा आज दोपहर करीब डेढ़ बजे सुभाष नगर रेलवे ट्रैक पर हुआ।
रामगंज थाने के हेड कांस्टेबल विजेंद्र सिंह ने बताया- मामले की सूचना दोराई रेलवे स्टेशन से मिली थी। मौके से ऐसी कोई चीज नहीं मिली, जिससे शवों की पहचान हो सके। ऐसे में आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। इसके बाद परिजन पहुंचे और उनकी पहचान की।
रिश्ते में बहनें थीं दोनों
परिजनों ने एक महिला की पहचान चंद्रवरदाई निवासी कोशलिया (60) पत्नी भीकाराम और दूसरी महिला की पहचान मालूसर रोड निवासी माया चंदेल (55) पत्नी मदन चंदेल के रूप में की। दोनों महिलाएं रिश्ते में बहनें थीं।परिजनों ने पुलिस को बताया- दोनों बहनें आज सुबह अपने रिश्तेदार के घर उनसे मिलने गई थीं। दोपहर को वे लौट रही थीं। रास्ते में हादसा हो गया।
You may also like
IPL 2025: मुंबई इंडियंस की जीत पर बोले अश्विन- पता लगाना होगा कि MI के पास इतना लक कहां से आता है...
थाईलैंड की ओपल सुचाता बनी मिस वर्ल्ड, टॉप-8 में जगह नहीं बना सकीं भारत की नंदिनी गुप्ता
गुरु दत्त की प्रतिष्ठित भूमिका के लिए विक्की कौशल का नाम सुर्खियों में
मिस वर्ल्ड 2025: थाईलैंड की ओपाल सुचाता के सिर सजा ताज
विधायक अजय चन्द्राकर ने किया नपं कुरुद में करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास