22 जुलाई 2025 को सावन का दूसरा मंगलवार और पहला भौम प्रदोष व्रत है। इसके साथ ही इसी दिन दूसरा मंगला गौरी व्रत भी रखा जाएगा। आज मंगलवार होने के कारण आज का प्रदोष भौम प्रदोष कहलाएगा। आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा? यह आप आज के राशिफल से जान सकते हैं। आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?
मेष राशि
आज स्वास्थ्य पर ध्यान देना ज़रूरी है, खासकर खान-पान में संयम रखें। अनावश्यक खर्चों से बचें और मानसिक शांति के लिए ध्यान या प्रकृति के साथ समय बिताएँ। संतान की पढ़ाई या भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापार में धीमी गति निराश कर सकती है, लेकिन धैर्य रखें। कानूनी मामलों में प्रगति संभव है।
वृष राशि
आज कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी, लेकिन कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति या मनचाहा स्थानांतरण हो सकता है। निवेश करने से पहले अच्छी तरह जाँच-पड़ताल कर लें। परिवार में आपकी सलाह को महत्व दिया जाएगा। छोटी यात्रा लाभदायक हो सकती है।
मिथुन
जीवनसाथी का सहयोग आपको प्रेरित करेगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। कार्यस्थल पर सतर्क रहें, गलतफहमियाँ हो सकती हैं। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।
कर्क
सामाजिक गतिविधियों में आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार में लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाक़ात संभव है, जो खुशी का कारण बनेगी।
सिंह
आज दूसरों पर ज़्यादा भरोसा करने से बचें। व्यापार में रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक चिंताएँ मन को परेशान कर सकती हैं, लेकिन धैर्य रखने से समाधान निकलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कन्या
दिनचर्या में बदलाव से कुछ काम प्रभावित हो सकते हैं। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। व्यापार में लाभ के योग हैं, लेकिन सहकर्मियों या कर्मचारियों पर नज़र रखें। छोटी यात्राएँ संभव हैं।
तुला
रुका हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। मनोरंजन या रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कीमती सामान संभाल कर रखें।
वृश्चिक
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। आपको नए व्यवसाय या निवेश के अवसर मिल सकते हैं। विद्वानों या अनुभवी लोगों की सलाह लाभदायक रहेगी। सामाजिक कार्यों में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धैर्यपूर्वक निर्णय लें।
धनु
रिश्तों में मधुरता बनाए रखें, लापरवाही से बचें। व्यापार में नई योजनाएँ बन सकती हैं, जो भविष्य में लाभ देंगी। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। निजी जीवन में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। शनिदेव की पूजा करने से लाभ होगा।
मकर
नौकरी बदलने की इच्छा होगी, लेकिन निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति हो सकती है। साहित्य या अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ परिणाम देंगे।
कुंभ
समय का सदुपयोग करें और गलत संगति से बचें। दूसरों की प्रगति से ईर्ष्या न करें, मेहनत पर ध्यान दें। व्यापार में सावधानी बरतें और हर किसी पर भरोसा न करें। कानूनी मामले आपके पक्ष में सुलझ सकते हैं।
मीन
समय पर काम न होने से आपका मन थोड़ा अशांत रह सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में नई योजनाएँ बनेंगी। निर्माण कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें, तनाव से बचें।
You may also like
कभी लबालब भरकर टूट गई थी बांध की दीवार! अब बूंद-बूंद को तरस रहे किसान,सरकार के इस फैसले से जगी उम्मीद
Jokes: दिल्ली का ग्राहक : ऊँचा सुनने की मशीन कितने की है? पंजाबी दुकानदार : 20 रूपए से 20 हजार रूपए तक, दिल्ली का ग्राहक : 20 रूपए वाली दिखाओ, पंजाबी दुकानदार : ये लीजिए... पढ़ें आगे..
4000 करोड़ी 'रामायण' में हनुमान बन Sunny Deol ने तोड़ा ये रिकॉर्ड, जो 38 साल पहले भी नहीं हुआ था
आगरा के ताजमहल में युवकों ने फहराया भगवा झंडा, किया शिव चालीसा का पाठ, जानें क्या है पूरा मामला?
अगर आप भी खरीदने जा रहे है नया घर, तो आज ही निपटा लें आधार पैन से जुड़ा ये जरूरी काम