Next Story
Newszop

यात्रियों के लिए खुशखबरी! समदड़ी से जोधपुर के लिए शुरू हुई रोडवेज सेवा, जाने किन रूट्स से होकर गुजरेगी बस

Send Push

लंबे समय से रोडवेज सेवा से वंचित बालोतरा जिले के समदड़ी को आखिरकार बड़ी सौगात मिल गई है। पहले इसे नगर पालिका का दर्जा मिला, अब रोडवेज बस सेवा शुरू होने जा रही है। विधायक हमीर सिंह भायल के प्रयासों से परिवहन निगम ने बस संचालन को मंजूरी दे दी है। बता दें कि योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार सुबह 10 बजे विधायक हमीर सिंह भायल ने बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यात्रियों को मिलेगी राहत

समदड़ी-जोधपुर के बीच शुरू होने वाली रोडवेज बस सेवा से यात्रियों को राहत मिलेगी। निजी बस संचालकों की मनमानी पर अंकुश लगेगा। व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कस्बा होने के कारण समदड़ी से जोधपुर के लिए नियमित आवागमन होता है। व्यापारियों व आमजन के लिए यह सेवा उपयोगी साबित होगी। वहीं कस्बे से पहली बार शुरू होने वाली रोडवेज बस सेवा को लेकर ग्रामीणों में भी खासा उत्साह है।

दो रूट स्वीकृत

विधायक के निजी सहायक कोजसिंह राठौड़ ने बताया कि राजस्थान परिवहन निगम ने रोडवेज बसों के लिए दो रूट स्वीकृत किए हैं। पहला रूट जोधपुर, कल्याणपुर, समदड़ी, सिवाना, मोकलसर, जालोर होगा। दूसरा रूट जोधपुर, कल्याणपुर, समदड़ी, सिवाना, सिणेर, पादरू, बावतरा व जीवाणा से बागोड़ा होगा। हाल ही में नगर पालिका का दर्जा मिलने के बाद रोडवेज सेवा शुरू होना समदड़ी के विकास की दिशा में एक और कदम है। इससे आवागमन की सुविधा बढ़ेगी और आमजन को राहत मिलेगी।

Loving Newspoint? Download the app now