खैरथल की गीता कॉलोनी में देर शाम बिजली चली जाने पर छत पर खेल रही 6 साल की बच्ची की नीचे गिरने से मौत हो गई। मासूम बच्ची अपने माता-पिता के साथ छुट्टियां बिताने खैरथल आई थी। हादसे से एक दिन पहले बच्ची का जन्मदिन था। इस कारण वह यहीं रुक गई।
दादा-दादी के साथ रहती थी मासूम बच्ची
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के केसरी नगला गांव निवासी विकास पाल पिछले सात साल से गीता कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। वह यहां एक कंपनी में काम करते हैं। उनकी बेटी पलक गांव में अपने दादा-दादी के साथ रहकर पहली कक्षा में पढ़ रही थी। गर्मी की छुट्टियों में वह खैरथल आई हुई थी।
जन्मदिन के कारण रोका
परिजनों ने बताया कि शनिवार को पलक का जन्मदिन था। उसके माता-पिता ने उसे जन्मदिन मनाने के लिए रोका था। रविवार को वह छत पर खेल रही थी, तभी अचानक बिजली चली गई। अंधेरे में वह छत से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन तत्काल बच्ची को अलवर जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
परिवार में मातम
पलक के पिता ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं, जिनमें पलक बड़ी थी और उनका दो साल का बेटा है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले ही पलक का जन्मदिन मनाया गया था। उसे सोमवार को वापस लौटना था। लेकिन शायद विधाता को यही मंजूर था।
You may also like
डीएम ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
(अपडेट) शहीद नरेश चंद्र श्रीवास्तव काे जयंती पर याद कर देशभक्ति का दिया संदेश
भोपाल में वर्ल्ड रोज कन्वेंशन का आयोजन विश्व स्तर पर भारत की बढ़ती साख का प्रतिफल: राज्यपाल पटेल
चिरांग में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न
स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह : मुख्यमंत्री साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, दिशा-निर्देश जारी