राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा है कि सरिस्का के क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट (सीटीएच) का क्षेत्र बदलना राज्य सरकार और केंद्र सरकार की बड़ी साजिश है। जूली ने मंगलवार को यहां कहा कि यह बहुत बड़ी साजिश है। इससे एक बार फिर बाघों का जीवन खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि सरिस्का के साथ बहुत बड़ा खेल खेला गया है, जो न तो अलवर के हित में है और न ही सरिस्का के हित में। यह खनन और होटल लॉबी को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।
जूली ने कहा कि जब सरिस्का में बाघ विलुप्त हो गए थे, तब राजस्थान और केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इसे आबाद करने के लिए बाघों को विस्थापित किया था। उन्होंने कहा कि अब सरिस्का में बड़ी संख्या में बाघ मौजूद हैं। अलवर जिले के तीन हिस्सों में बंटने के बाद अलवर में आय का जरिया सिर्फ सरिस्का ही रह गया है। पर्यटन के क्षेत्र में अलवर के लिए बस यही बचा है।
'कानूनी लड़ाई भी लड़ी जाएगी' जूली ने कहा कि सरिस्का को बचाने के लिए हम जनांदोलन चलाएंगे। हम गांव-गांव जाएंगे और इस संपदा को लुटने नहीं देंगे। इसके लिए कानूनी लड़ाई भी लड़ी जाएगी। सरिस्का को बचाने के लिए किसी भी हद तक आंदोलन किया जा सकता है। नगर निगम में भ्रष्टाचार के सवाल पर उन्होंने कहा कि नगर निगम में इस समय बड़ा घोटाला चल रहा है। दोगुने रेट पर जेसीबी खरीदी जा रही हैं। तीन सौ करोड़ रुपए की सफाई के टेंडर करने का प्रयास किया जा रहा है।
भाजपा पर निशाना
पानी की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि अलवर शहर में चार बार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का विधायक है। दो बार भाजपा की सरकार रही है। दो बार कांग्रेस की सरकार रही है, लेकिन यहां पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। जूली ने कहा कि राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ईआरसीपी) के नाम पर अलवर की जनता के साथ धोखा हुआ है। मुख्यमंत्री यहां 'भागीरथ' बनकर आए, लेकिन ईआरसीपी पर अब तक कोई काम नहीं हुआ।
उन्होंने बताया कि इन सभी मामलों को विधानसभा में उठाया जाएगा। अलवर ग्रामीण विधानसभा के सिलीसेढ़ में बोरिंग के सवाल पर जूली ने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है। मंत्री संजय शर्मा के लिए अलवर शहर ही नहीं बल्कि पूरा जिला उनका है। जब विजय मंदिर और जयसमंद में बोरिंग सूख चुकी है तो इस झील को क्यों बर्बाद किया जा रहा है।
You may also like
Rajasthan Politics: हनुमान बेनीवाल पर बरसे रेवंतराम डांगा, इस मुद्दे को लेकर चलाये तीखे जुबानी तीर
फिर नहीं मिलेगा ऐसा मौका, इन 3 भौकाली SUVs पर मिल रहा 3.90 लाख तक का बंपर डिस्काउंट
इस स्मॉलकैप कंपनी को अडानी की कंपनी से मिला बड़ा ऑर्डर, स्टॉक में 10% की तेज़ी, 52 वीक हाई लेवल भी किया टच
IND vs ENG 3rd Test: जसप्रीत बुमराह इतिहास रचने से 2 विकेट दूर, तोड़ देंगे महान कपिल देव का रिकॉर्ड
Samsung ने बना दिया अब तक का सबसे पतला Galaxy Ultra? देखिए नया धमाका