चंडीगढ़, 24 मई (हि.स.)। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले के गवाह पूर्व एसएचओ अंग्रेज सिंह का निधन हो गया है। शुक्रवार
को मूसेवाला केस में उनकी गवाही थी लेकिन वह तबियत खराब होने के कारण कोर्ट
में पेश नहीं हो सके। इस बीच देर शाम उनका निधन हो गया।
पूर्व थाना प्रभारी
अंग्रेज सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को अदालत में पेश नहीं होने पर
इस केस की सुनवाई चार जुलाई तक स्थगित करते हुए पुलिस अधिकारी को पेश होने के लिए कहा
गया था। 29 मई 2022 को जब मूसेवाला का कत्ल हुआ था, तब अंग्रेज सिंह थाना सीटी के एसएचओ थे। घटना की सूचना मिलते ही
सबसे पहले अंग्रेज सिंह मौके पर पहुंचे थे। पुलिस अधिकारी के निधन के बाद मूसेवाला केस
में अब नया मोड़ आ गया है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा
The post appeared first on .
You may also like
बाड़मेर में संदिग्ध ड्रोन मिलने से मचा हड़कंप! फिट किये गए थे 2 कैमरे, क्या किसी साजिश की थी प्लानिंग ?
कल का मौसम 26 मई 2025: दिल्ली, यूपी, राजस्थान... बारिश ने मौसम किया कूल, कल फिर गर्मी करेगी परेशान; पढ़िए वेदर अपडेट
भारत के चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, भाजपा बोली- यह प्रधानमंत्री की मेहनत का नतीजा है
पटना : भाजपा प्रदेश कार्यालय में समारोहपूर्वक मनाई गई रानी अहिल्याबाई होल्कर जयंती
Tata Altroz Facelift: A Comprehensive Comparison with Rivals