इंग्लैंड के कप्तान ने मंगलवार को लातविया पर थ्री लायंस की 5-0 की जीत में दो गोल दागे। इससे टीम 2026 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर गई।
हैरी केन ने हाल में कहा था कि उनके प्रदर्शन में सुधार का श्रेय विंसेंट कोम्पनी को जाता है। इसका जवाब देते हुए कोम्पनी ने कहा कि हैरी केन की प्रतिभा उनकी अपनी कार्यशैली और गोल करने की अथक भूख से उपजी है। उन्होंने खुद ही अगला स्तर हासिल कर लिया है।
कोम्पनी ने कहा, "हैरी केन ने हमेशा ही ऐसा किया है। उनकी मानसिकता आगे बढ़ने की है। वह सालों से कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उनमें वही भूख है जिसकी उम्मीद आप युवा खिलाड़ियों से करते हैं।"
अपनी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकरों में से एक माने जाने वाले 32 वर्षीय खिलाड़ी ने कई व्यक्तिगत उपलब्धियां हासिल कीं, लेकिन टॉटेनहम हॉटस्पर और बायर्न के शुरुआती कार्यकाल के दौरान उन्हें कोई टीम ट्रॉफी नहीं मिली। पिछले सीजन में बुंडेसलीगा का खिताब जीतकर उन्होंने खिताब के सूखे को समाप्त किया।
कोम्पनी ने कहा, "हैरी केन ने हमेशा ही ऐसा किया है। उनकी मानसिकता आगे बढ़ने की है। वह सालों से कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उनमें वही भूख है जिसकी उम्मीद आप युवा खिलाड़ियों से करते हैं।"
Also Read: LIVE Cricket Scoreहैरी केन मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलरों में से एक हैं। केन ने अपने बेहतरीन खेल से इंग्लैंड फुटबॉल को नई ऊंचाई प्रदान की है।
Article Source: IANSYou may also like
आईएचएफ आइटम निर्यात मेले में 112 देशों से आए ग्राहकों ने हस्तशिल्प उत्पादों में दिखाई दिलचस्पी
झारखंड के प्रख्यात संगीतज्ञ एसपी गुप्ता का निधन
अवैध बॉक्साइट उत्खनन पर संयुक्त छापेमारी, 12 टन खनिज जब्त
54 वर्षों बाद आखिर खुल गया बांकेबिहारी का तोशखाना
Kantara: Chapter 1 ने तीसरे शनिवार को कमाई में दिखाया हल्का उछाल