सूर्यकुमार यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 57 रनों की पारी खेली। इस पारी की बदौलत उन्होंने एक सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए सचिन तेंदुलकर द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 2010 में सचिन तेंदुलकर ने 618 रन बनाए थे। सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2025 की 14 पारियों में अब तक 640 रन बना चुके हैं। इसके पहले 2023 में सूर्या ने 605 रन बनाए थे।
सूर्यकुमार यादव के नाम एक संस्करण में सबसे ज्यादा बार 25 या उससे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
वह आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और मुंबई इंडियंस के लिए सबसे सफल बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। उन्होंने 14 पारियों में पांच अर्धशतक लगाते हुए 71.11 की औसत और 167.97 की स्ट्राइक रेट से 640 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 32 छक्के और 64 चौके निकले हैं। वह पांच बार नाबाद रहे हैं।
वह साई सुदर्शन और शुभमन गिल के बाद सीजन के तीसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं। इन तीनों बल्लेबाजों के पास ऑरेंज कैप जीतने का मौका है क्योंकि गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस दोनों ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं।
पंजाब किंग्स के खिलाफ 57 रन की पारी खेलने के बाद सूर्या ने कहा, "हार्दिक और नमन ने जिस तरह शुरुआत की थी, हम फिनिश नहीं कर पाए और 10-15 रन पीछे रह गए। हालांकि इस विकेट के लिए हमारे पास अच्छी गेंदबाजी है और विपक्षी टीम के लिए चुनौती होगी।"
वह साई सुदर्शन और शुभमन गिल के बाद सीजन के तीसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं। इन तीनों बल्लेबाजों के पास ऑरेंज कैप जीतने का मौका है क्योंकि गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस दोनों ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS
You may also like
बंगाल : सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए कांग्रेस कमेटी ने कोलकाता में 'जय हिंद' यात्रा निकाली
दिल्ली विधानसभा समितियों की ताकत पर उठा सवाल, आतिशी ने स्पीकर और भाजपा सरकार को घेरा
किडनी डोनेशन: जानें इसके नियम और सावधानियां
हैदराबाद में पार्किंग में सो रही बच्ची की कार से कुचलकर मौत
3500 साल पहले प्रेग्नेंसी टेस्ट के अनोखे तरीके