चंबा. हिमाचल प्रदेश में एक और हत्या की घटना हुई है। यहां एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपनी बहन का सुहाग उजाड़ दिया। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है, जबकि महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी चंबा अभिषेक यादव ने भी घटनास्थल का दौरा किया। यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, चंबा के चुराह क्षेत्र के भरनोटी गांव में यह हत्या हुई है। चिकन डिनर से पहले साली और उसके पति ने इस वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पत्नी रतो की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। रतो ने बताया कि सोमवार को दोपहर ढाई बजे उसकी बड़ी बहन झांझो अपने पति राज कुमार के साथ मेहमान आई थी। रतो के पति पुन्नू राम ने बहन और जीजा के लिए चिकन मंगवाया था। शाम 6 बजे जब रतो रसोई में खाना बना रही थी, तब बहन और जीजा उसके पति के साथ घर के पास की जमीन पर गए और वहां विवाद हो गया।
राज कुमार ने हाथ में बेलचा उठाकर पुन्नू राम के सिर पर वार किया और फिर वहां से भाग गए। रतो देवी अपने पति को बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन गांव के लोग मौके पर पहुंचे तब तक पुन्नू राम की मौत हो चुकी थी। फिलहाल, महिला को जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी पति की तलाश जारी है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने महिला से बातचीत की और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
You may also like
'जाट' की सफलता से गदगद सनी देओल, बोले- वादा करता हूं, 'पार्ट 2' और बेहतर होगी
तमिलनाडु : कल्लाकुरिची के सेल्वा विनयगर मंदिर में महाकुंभभिषेकम समारोह का भव्य आयोजन
Poco M7 5G रिव्यू: कम बजट में मिल रहे है प्रीमियम फीचर्स, जानें
इस मुस्लिम देश के लोग पूजते हैं भगवान श्रीकृष्ण को, नाम जानकर दंग रह जाएंगे आप ∘∘
25 अप्रैल से शुरू होगी तेंदूपत्ता की खरीदी, लगातार बारिश-ओलावृष्टि से तेंदूपत्ता संग्रहण-खरीदी हाेगी प्रभावित