Next Story
Newszop

नशे ˏ में धुत बेटे ने सगी मां के साथ किया रेप, विरोध करने पर पीटा… हिला कर रख देगी ये खबर

Send Push

हरियाणा के पानीपत जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां नशे में चूर 30 साल के युवक ने 50 साल की मां के साथ दुष्कर्म कर दिया। विरोध करने पर उसने मां के साथ मारपीट भी की।

थाना इसराना की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनके तीन लड़कियां और एक लड़का है। उन्होंने सभी का विवाह कर दिया। बेटे की छह साल पहले शादी की थी, लेकिन नशे की आदत के कारण करीब चार साल पहले उसका तलाक हो गया। उनका पोता साथ ही रहता है। 8 जुलाई की रात उनके पति अपनी बहन के पास गए थे। घर पर वह, उनका बेटा और पोता थे।

शराब पीकर घर आया था बेटा

बेटा शाम खेत में गया था। वह रात करीब 10 बजे शराब पीकर घर आया। वह पोते के साथ सो रही थी। घर पर आते ही बेटे ने तेज आवाज में टीवी चला दिया। वह उसके कमरे में गईं तो बेटा निर्वस्त्र पड़ा था। उन्होंने उसे समझाया और खाने के लिए पूछा तो उसने गाली गलौज की और मारपीट करने लगा। वह संबंध बनाने को कहने लगा। मां ने विरोध किया और अपने कमरे में आ गई।

मां ने पति और बेटियों को बताया

रात 12 बजे बेटा उनके कमरे में आया और दुष्कर्म किया। उन्होंने बुधवार को पति और तीनों बेटियों को इस बारे में बताया। परिवार की सलाह पर महिला ने पुलिस को शिकायत दी। इसराना पुलिस ने देर शाम उनका मेडिकल कराया। इसके बाद आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी सतीश वत्स ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है उसको शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Loving Newspoint? Download the app now