- नमस्कार दोस्तों एकबार फिर से आपका Just Abhi में स्वागत है आज हम आपको मोटापे व निकले हुए पेट को कम करने के लिए छोटी पीपली के चमत्कारी उपाय के बारे में बताएँगे जो आपको 1 महीने में सकारात्मक परिणाम देगी।
- भारत ही नहीं पूरे विश्व के लोग मोटापे व निकली हुई तोंद परेशान हैं। मोटापे के कारण हमारा पेट या यूं कहें कि तोंद बाहर निकल आती है। जिसके कारण हमारे पर्सनालिटी पर उल्टा प्रभाव पड़ता है। तोंद या पेट निकलने के कारण हमारा शरीर बेडौल हो जाता है। हम अपने मोटापे व निकले हुए पेट को कम करने के लिए घंटों पसीना बहाते हैं लेकिन कोई फायदा नहीं होता। मोटापा व निकले हुए पेट घटाने के लिए खानपान में सुधार जरुरी है। हम अपने खाने में तली भूनी व अत्यधिक वसा युक्त सामग्री का सेवन ना करें।
- आइए हम आपको निकले हुए पेट व वजन कम करने के लिए कुछ टिप्स बताते हैं जिससे आपको बहुत ही फायदा होगा। ज्यादा कार्बोहाइड्रेड वाली वस्तुओं से परहेज करें जैसे शक्कर और चावल व आलू का सेवन कम से कम करें क्योंकि यह चर्बी को बढ़ाते हैं। अपने खान-पान में मोटे अनाजों का जैसे ज्वार बाजरा तथा चना व मटर आदि को भी शामिल करें। सुविधानुसार पत्तागोभी का जूस जरूर पियें क्योंकि इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म सही रहता है। इसके प्रयोग से मोटापा कम होने के साथ-साथ पेट निकलने की समस्या से भी हम को फायदा होता है। आयुर्वेद में निकले हुए पेट व मोटापे को कम करने के लिए कई तरीके बताए गए हैं।
मोटापे को कम करने के लिए तरीके :
लटके पेट को कीजिये सपाट :
- क्या आपका पेट ढ़ीला लटका हुआ है। जब आप चलते हैं या कुछ काम करते हैं, तो आपका पेट धीरे-धीरे झूलता और लटकता हुआ दिखाई देता है। इसके कारण कभी-कभी आपको शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ती है। कितनी भी कोशिश करने पर भी कोई खास सुधार नही हो रहा है! तो यहां दिया उपाय आपके लिए मददगार हो सकता है।
- पेट लटकने की मुख्य कारणों में हमारा दोषपूर्ण खानपान, शरीरिक परिश्रम का अभाव के अलावा गर्भावस्था है। सबसे बड़ा सवाल है कि क्या इसकी वजह स्वास्थ्य के प्रति हमारी लापरवाही है। लेकिन घबराएं नहीं आपके ढ़ीले पेट के लिए हमारे पास एक प्राकृतिक उपाय मौजूद है। जीं हां अदरक, नीबू और एलोवेरा का मास्क आपके ढ़ीले पेट को सही रूप देने में मदद कर सकता है।
- अदरक एक थर्मोजेनिक एजेंट है, जो आपके शरीर के तापमान को बढ़ाता है और कसे मसल्स को खत्म करता है। हमारे शरीर के लिए नीबू का भी अहम रोल है। विटमिन सी उत्पादन में नींबू सबसे अच्छा माना जाता है। जो स्किन के लचीलेपन को दुरूस्त रखता है। इसके अलावा एलोवेरा में पाया जाना वाला मैलिक एसिड स्किन को टाइट करता है। इस पूरे मास्क पैक में शहद का बहुत अच्छा रोल है। यह एंटी एजिंग होने के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट होता है, जो लचीले पेट को एक आकार देने में मदद करता है।
आवश्यक सामग्री :
तैयार करने की विधि :
- अदरक पाउडर, एलोवेरा जेल, शहद और नीबू को मिक्स कर लीजिए। इसे तक मिलाइए जब तक यह पूरी तरह से मिक्स न हो जाए। इसके बाद इसे आप अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं।
प्रयोग विधि :
- तैयार मास्क को नाभि के आस-पास लागाएं। 15 से 20 मिनट तक मास्क को लगा रहने दें। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। फिर साबुन के साथ ठंडे पानी से धोएं। इस मास्क के लगातार इस्तेमाल से एक माह के बाद आपको रिजल्ट दिखने लगेगा। हालांकि एक्सरसाइज करना न भूलें।
- इसके अलावा लटके पेट की समस्या से बचने के लिए आपको सबसे पहले शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना होगा। इसके लिए नमक और चीनी का सेवन करें। भोजन में विटामिन सी और ओमेगा -3 फैटी एसिड संबंधी खाना खाएं। यह हमारे शरीर के लचीलेपन को बनाएं रखता है। इसके अलावा सप्ताह में कम से कम तीन बार व्यायाम करें, जिसमें पेट की मजबूती और फैट कम करने वाले एक्सरसाइज पर ज्यादा ध्यान रहे। यह आपकी स्किन को मॉस्चुराइज करने के साथ पेट के ढ़ीलेपन को सही करेगा।
You may also like
कितनी पढ़ी लिखी है Nita Ambani? पास है ये डिग्री, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
NASA's James Webb Telescope Detects Potential Biosignatures on Exoplanet K2-18b: Signs of Alien Life?
'1971 के लिए माफी और 4.3 अरब डॉलर मुआवजा', पाकिस्तान से बोला बांग्लादेश
iPhone 18 Price Likely to Rise as Apple Embraces Costly 2nm Chip Technology, Tipster Claims
गाजियाबाद में एटीएम धोखाधड़ी के दो आरोपियों की गिरफ्तारी