सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अशोभनीय टिप्पणी का मामला सामने आया है। इस मामले में पिपराइच के भाजपा विधायक महेंद्र पाल सिंह के भाई और ईंट-भट्ठा मालिक भोलेंद्र पाल सिंह पर तीन थानों में केस दर्ज हुआ है। वहीं, पुलिस प्रशासन की टीम ने शनिवार रात पिपराइच क्षेत्र के रउतापार में भोलेंद्र प्रताप सिंह के ईंट-भट्ठे पर छापा मारा और अनियमिततता मिलने पर नोटिस जारी किया है।
सीएम पर अशोभनीय टिप्पणी के मामले में साइबर थाने में मीडिया सेल में तैनात सिपाही रामबोध ने जबकि पिपराइच में गंगेश और रामगढ़ताल में सामाजिक कार्यकर्ता संजय त्रिपाठी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया। वहीं, वायरल होने के बाद पोस्ट को डिलीट कर दिया गया।
सिपाही रामबोध ने पुलिस को बताया कि सोशल साइट स्क्राल करते समय फेसबुक पर सीएम से संबंधित एक अभद्र अशोभनीय और आपत्तिजनक पोस्ट दिखा। पोस्ट गुलरिहा इलाके के जमुनिया निवासी भोलेंद्र पाल सिंह द्वारा खुद की आईडी से किया गया था। इस पोस्ट से भाजपा समर्थकों का एक वर्ग आक्रोशित है। इससे सामाजिक सद्भाव भी बिगड़ सकता है। इसी तहरीर पर साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है। इसी तरह पिपराइच व रामगढ़ताल थाने में भी केस दर्ज कराया गया है। बताया जा रहा है कि पोस्ट को दो घंटे में ही डिलीट कर दिया गया था, लेकिन तब तक वायरल हो गया।
25 वर्ष से विधायक से रहते हैं अलगविधायक महेंद्र पाल और उनके भाई भोलेंद्र पाल के बीच रिश्ते अच्छे नहीं बताए जा रहे हैं। दोनों परिवार के लोग पिछले 25 वर्ष से अलग-अलग रहते हैं। विधायक महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि क्या पोस्ट किया गया है, इसकी जानकारी नहीं है। भाई का परिवार पिछले 25 वर्षों से अलग रहता है।
You may also like
`छात्रा` को एग्जाम में मिले इतने शानदार नंबर कि देखते ही टीचर ने कर दिया मौत का ऐलान जाने पूरा माजरा
यूएस ओपन : लेहेका को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में कार्लोस अल्काराज
भारत सरकार ने शुरू किया 'भारती' इनिशिएटिव, कृषि निर्यात बढ़ाने पर होगा फोकस
भोजपुरी सिनेमा की स्टार अक्षरा सिंह की खूबसूरत साड़ी लुक ने जीता फैंस का दिल
प्रकृति` का अद्भुत करिश्मा? एक ऐसा अनोखा पेड़ जिस पर उगता है लड़की के आकार जैसा फल