अलवर के बहरोड़ में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शुक्रवार रात यहां दो महिलाएं और दो पुरुष आए। चारों ने हाईवे स्थित एक मेडिकल स्टोर के सामने एक शव को रखकर उसे रजाई से ढक दिया और भाग गए। सुबह जब मेडिकल स्टोर मालिक वहां पहुंचा तो उसे रजाई में एक शव मिला। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, शव को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस द्वारा शव की पहचान करने और उसे वहां छोड़ने वालों की तलाश की जा रही है।
क्या है पूरा मामला?दिल्ली-जयपुर हाईवे पटरी पर स्थित यादव मेडिकेयर दुकान के सामने शव मिला। शनिवार सुबह मेडिकल स्टोर मालिक वहां पहुंचा। रजाई देखकर उसने उसके नीचे सो रहे व्यक्ति को आवाज लगाई। लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर वह उसके पास गया। जैसे ही उसने रजाई हटाई तो वह दंग रह गया। रजाई के नीचे एक व्यक्ति का शव रखा था। यह देखकर वह दंग रह गया। मृतक व्यक्ति की नाक में रुई ठूंस रखी थी। उसने तुरंत स्थानीय थाने को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची।
मौके पर पहुंची पुलिसपुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव की तलाशी ली। लेकिन उसके पास कुछ नहीं मिला। मृतक के नाक में रुई डाली हुई थी। शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे। बाद में पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कुछ नहीं मिला। इस पर पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। उसमें दो महिलाएं और दो पुरुष शव रखते नजर आए। चारों ने मेडिकल स्टोर के सामने कंबल बिछाया। इसके बाद उन्होंने शव को उस पर लिटा दिया। उन्होंने उसे रजाई से ढक दिया और फिर इधर-उधर देखने के बाद वहां से भाग गए।
मोर्चरी में रखवाया गया शवपुलिस ने शव को वहां से उठाकर स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि यह हत्या का मामला है या कुछ और। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मेडिकल स्टोर के सामने शव छोड़कर जाने का यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
You may also like
IPL 2025: गिल ने रचा इतिहास, ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर बने
उत्तर प्रदेश के 22 जिलों की लगेगी लॉटरी, निकलेगा 750 किलोमीटर का नया एक्सप्रेसवे
Kaitlyn Dever की 'The Last of Us' में भावनात्मक यात्रा
Justice Yashwant Verma: जस्टिस यशवंत वर्मा के घर आग में कैश जलने की घटना को हुए 1 महीने से ज्यादा, जजों की जांच कमेटी की रिपोर्ट इस वजह से उनके लिए महत्वपूर्ण
सिर्फ गर्मी और रेत ही नहीं, संजीवनी से भी बेशकिमती जड़ी बूटी पाई जाती है यहां, वीडियो देख खुद करें फैसला