लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर तीखा आरोप लगाया और कहा कि वे वोट चोरों के संरक्षक हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि देश के युवा और जेनरेशन जेड (Gen Z) संविधान की रक्षा करेंगे, लोकतंत्र बचाएंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। हालांकि, इस बयान पर झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता पर तीखा पलटवार किया। दुबे ने कहा कि जेनरेशन जेड परिवारवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ है, तो राहुल गांधी जैसे नेताओं को क्यों बर्दाश्त करेगा। उन्होंने राहुल गांधी को देश छोड़ने की चेतावनी भी दी।
निशिकांत दुबे का सोशल मीडिया पोस्ट
निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "Gen Z परिवारवाद के खिलाफ है। नेहरू जी, इंदिरा जी, राजीव जी और सोनिया जी के बाद राहुल जी को क्यों सहन करेगा? यह भ्रष्टाचार के खिलाफ है, तो आपको क्यों नहीं भगाएगा? वह बांग्लादेश में इस्लामिक राष्ट्र और नेपाल में हिंदू राष्ट्र बनाने की बात करता है, तो भारत को हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं बनाएगा? अब आप देश छोड़ने की तैयारी करें।"
राहुल गांधी का Gen Z बयान
इसके पहले, राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा था कि भारत की जेनरेशन जेड संविधान और लोकतंत्र की रक्षा में निर्णायक भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा, "देश के Yuva, Students और Gen Z संविधान बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं। जय हिंद!" इस बयान के साथ राहुल गांधी ने पहली बार ‘Gen Z’ शब्द का इस्तेमाल किया।
कर्नाटक मामले में चुनाव आयोग पर हमला
राहुल गांधी ने नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि कर्नाटक में करीब 6,800 वोट डिलीट कर दिए गए। उन्होंने कहा कि कर्नाटक CID ने चुनाव आयोग को 18 महीने में 18 चिट्ठियां भेजीं, लेकिन कोई जवाब नहीं आया, जिससे यह संकेत मिलता है कि चुनाव आयोग की इसमें मिलीभगत है।
चुनाव आयोग ने किया खारिज
हालांकि चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को तुरंत आधारहीन और गलत करार दिया। आयोग ने स्पष्ट किया कि ऑनलाइन वोट डिलीट नहीं किए जा सकते और इस प्रक्रिया में प्रभावित व्यक्ति को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका दिया जाता है। भाजपा ने राहुल गांधी के लगातार संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने को भारतीय लोकतंत्र में अविश्वास की निशानी बताया।
Gen Z क्या है?
जेनरेशन जेड या Gen Z का तात्पर्य उस पीढ़ी से है जिनका जन्म लगभग 1997 से 2012–2015 के बीच हुआ। इसमें किशोर और युवा वयस्क शामिल हैं। हाल ही में नेपाल में Gen Z ने सोशल मीडिया प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर जबरदस्त आंदोलन किया था। इससे पहले की पीढ़ी को मिलेनियल्स कहा जाता है।
You may also like
एक साल से नुकसान उठा रहा था, सरकार के समर्थन से तेज़ी में आया यह स्टॉक, 10% की तेज़ी
नेक्सा एवरग्रीन घोटाला : 2,700 करोड़ रुपए की ठगी, मुख्य आरोपी जुगल किशोर गिरफ्तार
एबीवीपी ने ईवीएम का गलत इस्तेमाल करके डूसू चुनाव जीता : एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी
1965 के युद्ध की 60वीं वर्षगांठ: रक्षा मंत्री बोले- विजय हमारे लिए अपवाद नहीं, बल्कि आदत बन चुकी है
मज़दूरी कर रहे शुभम को जब टीचर ने फ़ोन पर नीट पास करने की बधाई दी