लाइव हिंदी खबर :-जब कभी रामायण की चर्चा होती है तो सबसे पहले श्री राम, लक्ष्मण और सीता का ध्यान जेहन में पहले आता है, लेकिन बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि भगवान राम की एक बहन भी थीं। उनकी ये बहन चारों भाईयों में से सबसे बड़ी थीं। रामायण की कहानियों में इनका जिक्र न के बराबर होता है, लेकिन देश में एक ऐसा मंदिर है जहां भगवान श्रीराम की बहन ‘शांता’ की पूजा होती है। ‘शृंग ऋषि मंदिर’ उत्तरी भारत के हिमाचल प्रदेश के कुल्लु शहर में स्थित है।
शांता देवी का मंदिर कुल्लू शहर से करीब 50 किमी की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर में देवी शांता के अलावा उनके पति शृंग ऋषि भी विराजमान हैं। मंदिर एकदम शांत जगह पर स्थित है। यहां चिड़ियों की चहचहाट और प्रकृतिक सौंदर्य आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।
शृंग ऋषि से जूड़ी पौराणिक कथापौराणिक कथा के मुताबिक शृंग ऋषि ऋष्यशृंग विभण्डक के पुत्र थे। ऋष्यशृंग ने ही बाद में राजा दशरथ की पुत्र कामना के लिए पुत्र कामेष्टि यज्ञ करवाया था। जिस स्थान पर उन्होंने यज्ञ किया था, वह जगह अयोध्या से करीब 39 किमी पूर्व में थी और वहां आज भी उनका आश्रम है।
कैसे हुई थी देवी शांता की शादीपौराणिक कथा के मुताबिक जब दशरथ को पहली पुत्री शांता हुई तो अयोध्या में भीषण अकाल पड़ा। इस बात को लेकर राजा दशरथ को बहुत चिंता हुई। जब राजा ने अकाल का कारण जानना चाहा तो उनके पुरोहितों ने बताया कि यह आकाल उनकी पुत्री के कारण पड़ा है। साथ ही पुरोहितों ने सलाह दी कि इस पुत्री का त्याग किए बिना कल्याण संभव नहीं है। दशरथ ने पुरोहितों की बात मानकर शांता को अपने एक निःसंतान मित्र और अंग के राजा रोमपद को दान कर दिया। रोमपद की पत्नी वर्षिणी कौशल्या की बहन थी। रोमपद ने श्रृंगी ऋषि द्वारा अंग राज्य में आयोजित एक सफल यज्ञ से खुश होकर उनके साथ शांता का ब्याह कर दिया।
मंदिर में धूम-धाम से मनाया जाता है महोत्सवइस मंदिर में भगवान श्रीराम से जुड़े सभी उत्सव जैसे राम जन्मोत्सव, दशहरा आदि बड़ी ही धूम-धाम से मनाए जाते हैं। यहां मान्यता प्रचलित है कि देवी शांता और उनके पति की पूजा करने से भक्तों पर भगवान श्रीराम की विशेष कृपा मिलती है।
You may also like
भगवान राम की बहन शांता का मंदिर: कुल्लू में अद्भुत श्रद्धा का स्थल
क्या श्री राम आदर्श पति थे? जानें माता सीता के साथ उनके व्यवहार के बारे में
Ramayan: बाल ब्रह्मचारी हनुमानजी को सिंदूर क्यों चढ़ाते हैं? रामायण की इस कथा का धार्मिक महत्व जानिए
14. वर्षों के वनवास में लक्ष्मण एक भी दिन नहीं सोए, यह कैसे संभव हुआ? विज्ञान क्या कहता है?.
पुनौराधाम ही माता सीता की प्राकट्य भूमि : जगद्गुरु श्री राम भद्राचार्य