लाइव हिंदी खबर :- ईरान और रूस इसी सप्ताह एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले हैं। जिसके तहत 8 नए परमाणु योजना संयंत्रों का निर्माण किया जाएगा। इस समझौते को दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार समझौते के तहत चार रिएक्टर ईरान के बशहर शहर में स्थापित किए जाने की संभावना है।
जबकि चार अन्य रिएक्टर देश के अलग-अलग स्थानों पर लगाए जाएंगे, हालांकि सुरक्षा कारणों से उन स्थानों के नाम का सार्वजनिक रूप से खुलासा नहीं किया है। ईरान लंबे समय से परमाणु ऊर्जा और शांतिपूर्ण उपयोग पर जोर देता आया है और इस परियोजना को अपनी उर्जा जरूरतों को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम बता रहा है। वहीं रूस की भागीदारी इस सहयोग को और मजबूती देती है।
क्योंकि परमाणु तकनीक के क्षेत्र में रूस के पास इसका व्यापक अनुभव और संसाधन है। यह परियोजना न केवल ईरान की ऊर्जा उत्पादन क्षमता बढ़ाएगी, बल्कि क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर भी भू-राजनीतिक प्रभाव डालेगी। दूसरी ओर पश्चिमी देशों की नजर इस समझौते पर टिकी हुई है, क्योंकि वे ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर पहले से ही चिंतित रहते हैं। यह स्पष्ट है कि ईरान और रूस और ऊर्जा के क्षेत्र में दीर्घकालिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
You may also like
क्यों लगाती हो सिंदूर? राष्ट्रपति के` पूछने पर भरी महफिल में रेखा ने खोल दिया वो राज जिसके जवाब का था पूरे देश को इंतजार
₹550 का टारगेट लेवल छू पाएगा Swiggy Share? ब्रोकरेज Nomura ने दिया जवाब, जान लीजिए
आयुर्वेद अब सिर्फ मानव के लिए नहीं, पशुओं के लिए भी: आईटीआरए निदेशक डॉ. तनुजा निसरी
दुनिया की इस अदालत में किसी इंसान पर नहीं भगवान के खिलाफ चलता है केस, जानवर देने आते है गवाही
ACB की सख्ती के बाद राजस्थान में भ्रष्टाचार का बोलबाला, 30,000 की मोटी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया ASI