लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 'वोट चोरी' एसआईआर की प्रक्रिया के खिलाफ रविवार को बिहार के सासाराम से "वोटर अधिकार यात्रा" शुरू करेंगे, जिसमें 16 दिन में 20 जिलों में कुल 1,300 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। इस यात्रा में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और 'इंडिया' गठबंधन के दलों के कई अन्य नेता भी शामिल होंगे।
यात्रा की शुरुआत से पहले राहुल गांधी ने आज वोटर अधिकार का यात्रा का पूरा कार्यक्रम जारी किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "हम वोटर अधिकार यात्रा लेकर जनता के बीच आ रहे हैं। यह सबसे बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकार- ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ की रक्षा की लड़ाई है। संविधान को बचाने के लिए बिहार में हमारे साथ जुड़िए।"
16 दिन
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 16, 2025
20+ ज़िले
1,300+ कि.मी.
हम वोटर अधिकार यात्रा लेकर जनता के बीच आ रहे हैं।
यह सबसे बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकार - ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ की रक्षा की लड़ाई है।
संविधान को बचाने के लिए बिहार में हमारे साथ जुड़िए। pic.twitter.com/4zturHDnOl
राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत 17 अगस्त को रोहतास जिले के सासाराम से होगी और इसका समापन एक सितंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ‘वोटर अधिकार रैली' के साथ होगा। इस जनसभा में ‘इंडिया' गठबंधन के राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल होंगे। यह यात्रा औरंगाबाद, गयाजी, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, छपरा और आरा से होकर गुजरेगी।
वोटर अधिकार यात्रा 🇮🇳
— Congress (@INCIndia) August 16, 2025
🗓️ 16 दिन
📍 20+ जिले
🛣️ 1,300+ कि.मी.
अपने वोट के अधिकार को बचाने के लिए यात्रा से जुड़िए pic.twitter.com/vVmti0hW65
इससे पहले कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि चुनाव आयोग को बीजेपी के "डबल इंजन" का एक डिब्बा नहीं बनाने दिया जा सकता। खेड़ा ने कहा, "आजाद भारत में आजादी से सांस लेना इसलिए संभव है, क्योंकि हमारे पास वोट करने की ताकत है। राहुल गांधी जी ने संघर्ष शुरु किया है, ताकि देश में हर एक नागरिक आजादी से सांस ले सके।"
17 अगस्त को बिहार के सासाराम से हमारी 'वोटर अधिकार यात्रा' शुरु हो रही है।
— Congress (@INCIndia) August 16, 2025
आजाद भारत में आजादी से सांस लेना इसलिए संभव है, क्योंकि हमारे पास वोट करने की ताकत है। राहुल गांधी जी ने संघर्ष शुरु किया है, ताकि देश में हर एक नागरिक आजादी से सांस ले सके।
जिस तरह से फर्जी वोट जोड़ने… pic.twitter.com/rgymuvCLvq
उन्होंने कहा, "हमारे 'इंडिया' गठबंधन के साथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर अपील की, तो उच्चतम न्यायालय को भी इसमें दखल देना पड़ा। यह षड्यंत्र सिर्फ वोट छीनने का नहीं था। ये आपकी, हमारी पहचान छीनने का षड्यंत्र था।" खेड़ा ने दावा किया कि आज दलित, वंचित, पीड़ित, शोषित, अल्पसंख्यक से वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है, कल उनकी भागीदारी छीनी जाएगी।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया, "चुनाव आयोग इस 'डबल इंजन' का एक डब्बा बनकर रह जाए, ये हमें स्वीकार नहीं होगा। हम इसे लेकर संघर्ष कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।" कांग्रेस नेता ने कहा, "बिहार के लोगों से हम आग्रह करते हैं कि यह आपके अधिकार और हक की यात्रा है। आप भी इस यात्रा में शामिल हों, ताकि बिहार से लोकतंत्र को दिशा मिल सके।" उन्होंने कहा, "वोटर अधिकार यात्रा' एक ऐतिहासिक यात्रा होगी। हम सबके अस्तित्व की लड़ाई के लिए ये यात्रा एक मील का पत्थर साबित होगी।"
You may also like
मप्र में उत्साह के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 12 बजते ही गूंजा जय कन्हैया लाल की
PM मोदी की लाल क़िले से RSS तारीफ़ पर बवाल, ओवैसी ने लगाया देश के अपमान का आरोप!
नंद के घर 'आनंद' बन आए कान्हा, कृष्ण मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
Haryana Rain Alert : हरियाणा में भारी बारिश की चेतावनी! क्या होगा जनजीवन पर असर?
17 अगस्त को मौसम का तांडव: भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, क्या आप तैयार हैं?