मध्य प्रदेश के सतना जिले में बेखौफ बदमाशों का आंतक देखने को मिला है। एक पुलिस थाना परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिसकर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना जैतवारा पुलिस थाना परिसर में आधी रात के आसपास हुई।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष गुप्ता ने बताया कि प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग पुलिस थाने की बैरक में खाना खाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उन्होंने शोर सुना और बाहर निकल आए। उसी दौरान एक नकाबपोश व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी।
उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी के कंधे के पास गोली लगी है और हमलावर मौके से भाग गया। शहर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधान आरक्षक की हालत स्थिर है और उन्हें इलाज के लिए रीवा के मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस दल गठित किए गए हैं।
You may also like
बीकानेर नगर स्थापना दिवस उल्लास व उमंग के साथ आयोजित हुआ
32वें जन्मदिन पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने शेयर की बचपन की तस्वीर, लिखा – 'फर्स्ट स्माइल'
ग्रेट सचिन तेंदुलकर ने 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को सराहा
सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में बढ़ोतरी, पहली बार अपने शावकों के साथ कैमरे में कैद हुई बाघिन ST-30
वैभव सूर्यवंशी के पिता हुए भावुक, बोले- रॉयल्स और द्रविड़ का आभार व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं