दतियाः मध्य प्रदेश के दतिया जिले से शहर को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई। यहां एक किशोरी के साथ दो बार रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों बार शर्मनाक काम करने वाला आरोपी एक ही व्यक्ति है। पीड़िता ने पिता के साथ पण्डोखर थाने पहुंचकर इस वारदात की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए 16 साल कि किशोरी ने बताया कि 12 मई की दोपहर को वह कपड़े सिलाने के लिए जा रही थी। जैसे ही वह आरोपी के घर के बाहर से गुजरते समय उसने जबरदस्ती अंदर खींच लिया। इसके बाद जबरन शारीरिक संबंध बनाए। रेप करने के बाद आरोपी ने पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो खींचे और अश्लील वीडियो बना लिए।
अश्लील फोटो दिखाकर किया रेप
पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने 28 मई के दिन दूसरी बार रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित किशोरी ने बताया कि जब वह सामान लेने जा रही थी। तभी आरोपी सामने आ गया। उसने फोटो और वीडियो को लेकर डराया और घर में ले जाकर दूसरी बार दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उसने जान से मारने के साथ बदनाम करने की धमकी भी दी।
परेशान होकर दादा से बताई आपबीती
पीड़ित किशोरी के पिता बाहर रहकर मजदूरी कर घर परिवार चलाते हैं। वहीं, किशोरी अपने दादा के साथ रहती है। जब आरोपी की डिमांड बढ़ने लगी तब पीड़िता ने पूरी घटना अपने दादा को बताई। यह सुनते ही दादा ने अपने बेटे को फोन कर घर बुलाया। 18 जून के दिन जब पिता घर लौटा तो पूरा मामला पता चला। बेटी के साथ हुई दरिंदगी का सुनकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद वह बेटी को लेकर तुरंत पण्डोखर थाने पहुंचे। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई।
किशोरी की शिकायत मिलते ही पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना को लेकर जानकारी देते हुए टीआई रिपुदमन सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित पॉक्सो सहित बीएनएस की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

You may also like
India vs England Leeds Test Day 2 : ऋषभ पंत ने इंग्लैंड में शतक जड़कर रच दिया इतिहास, महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा, मैदान पर अलग अंदाज में जताई खुशी
मुक्त विश्वविद्यालय में अब प्रतिदिन होगा योगाभ्यास : प्रो.सत्यकाम
खेल मंत्री मांडविया ने 1500 से अधिक योग साधकों के साथ किया योगाभ्यास
कोर मसल्स पर काम करने और शरीर को मजबूत बनाने की जरूरत : नीरज चोपड़ा
आरोग्य का द्वार है योग, जीवन में संतुलन के लिए योग अपनाएं : अनुराग ठाकुर