अगली ख़बर
Newszop

Globetrotter फिल्म स्टार प्रियंका चोपड़ा हैं लग्जरी कारों की दीवानी, गैराज में रोल्स रॉयस से लेकर रेंज रोवर तक

Send Push
Priyanka Chopra Luxury Car Collection: देसी गर्ल के रूप में मशहूर प्रियंका चोपड़ा इन दिनों चर्चा में हैं और आगामी 15 नवंबर को हैदराबाद में एक बड़े इवेंट में उनकी फिल्म ग्लोबट्रोटर का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा। एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित और महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन द्वारा अभिनित इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा लीड एक्ट्रेस हैं। बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली प्रियंका चोपड़ा जोनास एक्टिंग से इतर लग्जरी कारों की शौकीन के रूप में भी जानी जाती हैं और उनके पास रोल्स-रॉयस और मर्सिडीज मेबैक से लेकर पोर्शा और रेंज रोवर तक लग्जरी गाड़ियां हैं।


प्रियंका की रोल्स रॉयस और मर्सिडीज मेबैकअब आपको बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा जोनास की लग्जरी कारों के कलेक्शन के बारे में बताएं तो इस एस्ट्रेस की गैरेज में दुनिया की कुछ सबसे महंगी और प्रतिष्ठित कारें शामिल हैं, जो उनकी शाही लाइफस्टाइल को दर्शाती हैं। प्रियंका का कारों के कलेक्शन की सबसे लग्जरी कार रोल्स-रॉयस घोस्ट (Rolls-Royce Ghost) है और यह एक्ट्रेस के कलेक्शन की सबसे महंगी और एक्सक्लूसिव कारों में से एक है। इसके बाद मर्सिडीज-बेंज मेबैक S650 (Mercedes-Benz Maybach S650) भी उनकी फेवरेट कार मानी जाती है, जिसे उनके पति निक जोनास ने तोहफे के रूप में दी थी।


image

देसी गर्ल की रेंज रोलर और पोर्शा केयेनप्रियंका चोपड़ा की लग्जरी कारों के कलेक्शन में लैंड रोवर रेंज रोवर वोग (Range Rover Vogue) भी बड़ा नाम है, जो कि स्टाइलिश लग्जरी एसयूवी है। वोग दमदार ऑफ-रोड क्षमता के साथ-साथ शानदार अर्बन लुक और शानदार इंटीरियर के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। प्रियंका चोपड़ा की गैराज में परफॉर्मेंस और लग्जरी एसयूवी पोर्शा केयेन (Porsche Cayenne) भी है। केयेन को दुनिया स्पीड और स्टाइल के कॉम्बो के रूप में जानती है।

image

प्रियंका की ऑडी और बीएमडब्ल्यू कारेंप्रियंका चोपड़ा जोनास की गैराज में ऑडी क्यू7 (Audi Q7) भी है, जो कि पॉपुलर लग्जरी एसयूवी है और यह अपने विशाल केबिन, कंफर्टेबल राइड क्वॉलिटी और बेहतरीन टेक्नॉलजी के लिए जानी जाती है। प्रियंका के पास बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज (BMW 7 Series) जैसी फ्लैगशिप लग्जरी सेडान भी है। इसके बाद मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास (Mercedes-Benz S-Class), मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास (Mercedes-Benz E-Class) और बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज (BMW 5 Series) जैसी लग्जरी कारें भी फिल्म स्टार की गैराज की शोभा बढ़ाती है।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें