Next Story
Newszop

डॉक्टर रोबिन ने लगाई शर्त, बोले 'महंगे से महंगा फेस पैक भी नहीं करेगा ऐसा असर, 1 नुस्खे से लौटेगी चेहरे की चमक

Send Push
स्किन को नेचुरली सॉफ्ट और ग्लोइंग कौन नहीं बनाना चाहता है। इसके लिए हम सभी कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। कई बार इन चीजों में हम खुद अपने पैसे बहा देते हैं और कई बार किसी के रेकमेंड करने यानी बताने पर इन महंगे से प्रोडक्ट्स को खरीद लाते हैं। इन चीजों के इस्तेमाल से शुरुआत में चेहरे पर कुछ असर दिखाई देता है, मगर धीरे-धीरे समय के साथ चेहरे पर असर दिखना बंद हो जाता है। अगर आप भी इसी तरह की स्थिति का सामना कर रहे हैं और स्किन केयर प्रोडक्ट्स में पैसे बर्बाद कर देने का दुख मना रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
डॉक्टर रोबिन का नुस्खा करें ट्राई image

इस आर्टिकल में हम मशहूर आयुर्वेदिक डॉक्टर रोबिन शर्मा के एक सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में बात कर रहे हैं। दरअसल, डॉक्टर रोबिन शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने चेहरे की कई आम सी समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला नुस्खा बताया है। साथ ही, उन्होंने शर्त लगाई है कि ये आयुर्वेदिक नुस्खा आपको किसी भी अच्छे और महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट से बेहतर परिणाम दे सकता है।




चेहरे की किन समस्याओं से मिलेगा छुटकारा? image

डॉक्टर रोबिन शर्मा के आयुर्वेदिक नुस्खे की मदद से आप चेहरे की कई आम समस्याओं में सुधार कर सकते हैं:

  • मुंहासे कम होते हैं

  • चेहरे के दाग-धब्बे कम होते हैं
  • अनइवन स्किन टोन में सुधार होता है
  • स्किन के रिंकल्स से छुटकारा मिलता है।


घरेलू नुस्खे में इस्तेमाल हुई सामग्री image

इस घरेलू नुस्खे में डॉक्टर रोबिन ने किचन में आसानी से मिलने वाली कुछ बहुत ही बेसिक चीजों का इस्तेमाल किया है। आइए जानें ये चीजें कौन-सी हैं:



  • एक मिट्टी का बर्तन
  • एक मुट्ठी चावल
  • एक बड़ा चम्मच मसूर दाल
  • 5 से 6 बदाम

(नोट: आप सामग्री की क्वांटिटी को जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं )


कैसे तैयार करें होममेड फेस पैक? image

आपको इस घरेलू फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक मिट्टी का बर्तन लेना है। इस बर्तन में चावल, दाल और बादाम को लेना है। इन सभी चीजों को आप रातभर पानी में अच्छी तरह से भिगोकर रख दें।

अब अगले दिन बादाम का छिलका उतारकर, इन सभी चीजों को सिलबट्टे पर पीस लें। आप चाहें, तो इन चीजों को मिक्सी में डालकर ग्राइंड भी कर सकते हैं। अब इसका गाढ़ा पेस्ट बना लें। लीजिए, आपका असरदार घरेलू फेस पैक तैयार हो गया है।


​चेहरे पर नेचुरल निखार कैसे लाएं?​


चेहरे पर किस तरह करें इस्तेमाल? image

इस घरेलू फेस पैक को आप गाढ़ा-गाढ़ा अपने चेहरे पर लगा लें। आपको ध्यान रखना है कि इस पेस्ट के पूरी तरह सूखने से पहले आप अपना मुंह साफ पानी से धो लें। इससे चेहरे पर बहुत अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे।


कब तक कर सकते है स्टोर? image

आपको इस घरेलू नुस्खे को ट्राई करते हुए इस बात का ध्यान रखना है कि इसे जरूरत से ज्यादा क्वांटिटी में नहीं बनाएं। आप इस पेस्ट को महज 1 या 2 दिन के लिए ही स्टोर कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप अच्छे और इंस्टेंट रिजल्ट्स पाना चाहते हैं, तो इस पेस्ट को हर बार ताजा-ताजा बनाकर चेहरे पर लगाना ही फायदेमंद साबित होगा।



(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

Loving Newspoint? Download the app now