Next Story
Newszop

मीठा या तीखा खाने का होता है मन? आपकी फूड क्रेविंग हो सकती हैं न्यूट्रिएंट्स की कमी का संकेत

Send Push

ऐसा अक्सर लगभग सभी लोगों के साथ होता है कि किसी न किसी चीज को खाने की क्रेविंग होने लगती है। किसी खास तरह के फूड को कभी-कभी या किसी विशेष समय पर खाने की इच्छा को फूड क्रेविंग कहते हैं।

कभी-कभी ऐसा होना तो आम बात है, लेकिन हमेशा अगर आपको एक ही तरह के खाने की इच्छा हो तो इससे सतर्क होने की जरूरत है। आखिर ऐसा क्यों? आप भी यही सोच रहे हैं न। दरअसल, किसी स्पेसिफिक फूड या टेस्ट की क्रेविंग किसी तरह के पोषक तत्व की कमी का संकेत भी हो सकता है।

सोशल मीडिया पर्सनैलिटी और जानी मानी न्यूट्रिएंट्स श्वेता शाह ने इस बारे में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि किन पोषक तत्वों की कमी को फूड क्रेविंग से जोड़ा जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

Photos- Freepik


बर्फ खाने की क्रेविंग क्यों होती है? image

श्वेता शाह ने बताया कि अगर आपको बर्फ खाने की क्रेविंग होती है तो यह आयरन की कमी का संकेत हो सकता है। इसे फिक्स करने के लिए एक टीस्पून हलीम और एक टीस्पून गुड़ का लेना चाहिए।


देखें वीडियो ​

चॉकलेट की क्रेविंग किस पोषक तत्व की कमी का है संकेत? image

अक्सर कई लोगों को किसी भी समय चॉकलेट खाने का मन करने लगता है। लेकिन अगर ये बार-बार हो रहा है तो हो सकता है कि आपकी बॉडी आपको एक संकेत भेज रही है। वो संकेत मैग्नीशियम की कमी का हो सकता है। इसे फिक्स करने के लिए आपको रागी बनाना शीरा (दो टेबलस्पून रागी, आधा केला और एक टीस्पून घी) खाना चाहिए।


स्पाइसी खाने की क्रेविंग होने का क्या है मतलब? image

अगर अक्सर आपको कुछ तीखा फूड खाने की क्रेविंग होती रहती है तो ये भी कोई आम बात नहीं है, बल्कि ऐसा जिंक की कमी की वजह से हो सकता है। इसे फिक्स करना भी बेहद आसान है। इसके लिए गर्म दूध में एक चौथाई चम्मच हल्दी, एक चुटकीजायफल डालकर बेड टाइम पर पीना चाहिए।


चॉक खाने की क्रेविंग भी आम नहीं image

अक्सर जो लोग चॉक खाते हैं उन्हें सलाह दी जाती है कि इसे मत खाओ वरना शरीर में कई समस्याएं होने लगेंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं शरीर में आयरन की कमी की वजह से भी कई लोगों को चॉक खाने का मन करने लगता है। न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, इसके लिए नींबू के साथ निचोड़ा हुआ पालक का प्रयोग करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Loving Newspoint? Download the app now