Next Story
Newszop

Delhi Weather News: दिल्ली में मानसून की एंट्री बनी पहेली, कब खत्म होगा इंतजार?

Send Push
नई दिल्ली: राजधानी में मानसून की एंट्री कब होगी? यह सवाल दिल्ली एनसीआर में रहने वाले हर व्यक्ति के जहन में घूम रहा है। खुद मौसम विभाग को इस सवाल के जवाब का इंतजार है। बीते तीन दिन की तरह सोमवार को भी मानसून के दो दिन में दिल्ली-एनसीआर पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई।



राजधानी में उमस काफी बढ़ गई है। इससे लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने सोमवार को उमस की वजह से 48.5 डिग्री वाली गर्मी झेली। हालांकि, कुछ जगहों पर बारिश हुई, लेकिन यह बारिश इतनी कम थी कि इसने उमस और अधिक बढ़ गई। मॉनसून रविवार को आगे बढ़ा, लेकिन सोमवार को मॉनसूनी ट्रफ में हलचल नहीं हुई। विभाग के अनुसार मॉनसून अगले दो दिनों में दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पंजाब, राजस्थान के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बचे हुए हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और जम्मू के बचे हुए हिस्सों को कवर कर लेगा।



किस इलाके में कितनी बारिशमौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री कम 36.2 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 60 से 89 प्रतिशत रहा। दोपहर और शाम के समय कुछ जगहों पर बारिश हुई। सफदरजंग में 4.1 एमएम, लोदी रोड में 4.3 एमएम, गुरुग्राम में 0.2 एमएम बारिश हुई।



कितना रहेगा अधिकतम तापमान?अनुमान के अनुसार मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश होगी। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। 25 जून को येलो अलर्ट है। बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री तक रहने की संभावना है। इसके बाद 26 से 29 जून तक हल्की बारिश होगी। अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री तक रह सकता है।



दिल्ली में जल्द बारिश होने के आसारस्काईमेट के अनुसार पूर्वानुमान के अनुसार मॉनसून ने 22 जून को दिल्ली पहुंचने की तारीख मिस कर दी। हालांकि, रविवार को मॉनसून आने के पूरे आसार बने हुए थे। इस समय राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पंजाब में काफी अच्छी बारिश हो रही है। दिल्ली में भी इसके जल्द शुरू होने के आसार है। मॉनसून जून में ही पूरे देश को कवर कर सकता है। 26 से 29 जून तक अच्छी बारिश होने का अनुमान है।

Loving Newspoint? Download the app now