बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पूर्व ब्लाक प्रमुख की उनके घर में गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं।
जानकारी के अनुसार खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र के हमीदपुर कला में जेवर और खुर्जा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद चौधरी का शव सोमवार सुबह उनके घर में बिस्तर से बरामद हुआ। जिसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। परिवार के लोगों का आरोप है फिलहाल हत्या का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस को सूचना दे दी गई है पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।
मृतक विनोद चौधरी के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि विनोद चौधरी कल किसी काम से 4-5 लोगों के साथ गए थे और घर में एक नौकर भी काम करता था। वह सुबह अपने काम से कहीं चला गया था, शाम तक वह नहीं आया था। साथ ही साथ कुछ पैसों को लेकर एक विवाद में भी इनको जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। जिसकी शिकायत थाने में भी दी गई थी।
जानकारी देते बताया कि पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद चौधरी 2000 से 2005 तक जेवर से ब्लॉक प्रमुख रहे फिर जिला पंचायत सदस्य और उसके बाद फिर खुर्जा से ब्लॉक प्रमुख रहे थे। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े बताए जा रहे हैं मृतक विनोद चौधरी।
उधर इस मामले में एसपी देहात डॉक्टर तेजवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डायल 112 को सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद तत्काल स्थानीय पुलिस फील्ड यूनिट और अधिकारी मौके पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं एसएसपी दिनेश कुमार ने भी प्रॉपर्टी विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने का दावा किया है।

You may also like
Report On Use Of ChatGPT: चैटजीपीटी का लोग किन काम के लिए कर रहे इस्तेमाल?, आपको हैरत में डाल देगी ओपनएआई की ये स्टडी!
क्यों है कन्या पूजन नवरात्रि का अनिवार्य हिस्सा? जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता!
मौसा ने तोड़ा भरोसे का` रिश्ता भांजी के कमरे में घुसकर की घिनौनी हरकत शिकायत करने पर पिता और चाचा ने भी बना लिया
डेयरी उद्योग में डिजिटल क्रांति! अब किसानो को हिसाब-किताब से लेकर पशु स्वास्थ्य तक एक ही जगह मिलेगी हर सुविधा
'राजस्थान से दिल्ली तक भेजे पैसों के ट्रक....'राजेंद्र गुढ़ा का सनसनीखेज आरोप, राजस्थान की राजनीति में नया विवाद