Next Story
Newszop

करियर राशिफल 20 अप्रैल 2025 : रविवार को पूरे दिन रहेगा सर्वार्थ सिद्ध योग, करियर में बड़ा लाभ हासिल करेंगे इन 5 राशियों के लोग, देखें कल का करियर राशिफल

Send Push
Career Rashifal : रविवार 20 अप्रैल को किस्‍मत वृषभ और मकर सहित 5 राशियों के लोगों का भरपूर साथ देगी। सर्वार्थ सिद्धि योग में आपको लक्ष्‍मी प्राप्ति होने के योग हैं। कारोबार में आपकी आय में जबर्दस्‍त इजाफा होगा और नौकरी के मामले में आपको कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं और आपको धन संपत्ति की प्राप्ति होने से मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक रविवार का करियर राशिफल विस्‍तार से।
मेष करियर राशिफल : दिन बहुत अच्छा है image

मेष राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपके अच्छे कार्यों से आपका और आपके परिवार का मान-सम्मान बढ़ेगा। आप सही समय पर सही फैसले लेने में सक्षम होंगे, जिसका आपको फायदा मिलेगा। आपकी रुचि धार्मिक कार्यों में अधिक रहेगी। इसलिए आज आप सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। हालांकि, शाम से आधी रात तक का वक्‍त सेहत के लिए गड़बड़ हो सकता है।


वृषभ करियर राशिफल : लाभ के योग हैं image

वृषभ राशि वालों के लिए लाभ के योग हैं और आपको संतान की तरफ से अच्छी खबर मिलेगी। उनकी सफलता से आपको खुशी होगी। घर से निकलते समय माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें, इससे आपको विशेष सफलता मिलेगी। आपको नौकरों और सांसारिक सुखों की प्राप्ति होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। शाम से रात तक कहीं से करियर को लेकर काम की जानकारी मिल सकती है और आपके पास शुभ सूचना आ सकती है।


मिथुन करियर राशिफल : आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है image

मिथुन राशि वालों के लिए दिन करियर के मामले में अधिक अनुकूल नहीं है। आपको कोई नया काम आरंभ न करने की सलाह है। अगर कोई मुकदमा या पूछताछ चल रही है, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें, वरना नुकसान हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं, तो अधिकारियों की कृपा से आपके अधिकार बढ़ सकते हैं और आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है।


कर्क करियर राशिफल : सोचसमझकर काम करें image

कर्क राशि वालों के लिए दिन बहुत शुभ है। अगर आपकी पदोन्नति रुकी हुई है, तो वह जरूर हो जाएगी और आपको लाभ होगा। आप अपनी बातों से बड़े अधिकारियों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। आंखों से जुड़ी परेशानियां कम होंगी और आपको सही फैसले लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। रात में ज्यादा तीखा भोजन न करें, यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। सोचसमझकर काम करें।


सिंह करियर राशिफल : आपके सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं image

सिंह राशि वालों के लिए दिन व्यापार में नए बदलाव लेकर आएगा। नौकरी करने वालों के अधिकार बढ़ेंगे, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ और सम्मान मिलेगा। परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलेगा। शाम से रात तक आप सामाजिक कार्यों और भोग-विलास में डूबे रहेंगे। ज्यादा धन मिलने से आपमें अभिमान आ सकता है। सोचसमझकर काम करें तो आपको लाभ होगा। आपके सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं।


कन्‍या करियर राशिफल : आनंद में वृद्धि होगी image

कन्या राशि वालों को लाभ होगा और आपका दिन शुभ होगा। साथ ही जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। आप अपनी शान-शौकत पर धन खर्च कर सकते हैं। आपने हमेशा दूसरों की भलाई और सेवा की है, जिसका फल आज आपकी संतान को मिलेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी और आनंद में वृद्धि होगी। आपके संबंधों में सुखद एहसास की प्राप्ति होगी और आपके मान सम्‍मान में इजाफा होगा।


तुला करियर राशिफल : नुकसान होने की आशंका है image

तुला राशि के लोगों का दिन शुभ नहीं है और आपको सोच-समझकर काम करने की सलाह दी जाती है। नुकसान होने की आशंका है। अचानक कोई सरकारी दंड भी मिल सकता है। इसलिए जोखिम भरे कामों से दूर रहें। शाम से रात तक छोटे-मोटे कष्ट और मानहानि की संभावना बनी रहेगी। खून की कमी और गैस की समस्या से शारीरिक परेशानी बढ़ सकती है। बाहर का न खाएं और अपनी सेहत पर ध्‍यान दें।


वृश्चिक करियर राशिफल : आपको नौकरों का सुख मिलेगा image

वृश्चिक राशि के लोगों को भाग्‍य का साथ मिल रहा है। आपको किसी बहुमूल्य वस्तु के प्राप्‍त होने की संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपके पद और अधिकारों में वृद्धि होगी। आपके साहस और पराक्रम के सामने शत्रु हार मान लेंगे। संतान के प्रति आपका प्रेम बढ़ेगा। शाम से रात तक आपकी रुचि तप, यज्ञ और ईश्वर के ज्ञान की ओर बढ़ेगी। आपको नौकरों का सुख मिलेगा।


धनु करियर राशिफल : आपके सुख में वृद्धि होगी image

धनु राशि वालों के लिए लाभ का दिन है और आपके सुख में वृद्धि होगी। आपको आध्यात्म से ज्ञान की प्राप्ति होगी। आपकी बुद्धि नए-नए खोज करने में लगेगी। रुका हुआ धन मिलेगा। शाम को संतान को कष्ट हो सकता है। जिन लोगों पर आप विश्वास करते हैं, वे आपको धोखा देने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। ऑफिस के लोगों से सिर्फ काम की बात करें और अपनी बातें शेयर न करें।


मकर करियर राशिफल : लाभ का दिन है image

मकर राशि वालों के लिए लाभ का दिन है और आपके अंदर शारीरिक शक्ति और उत्साह अधिक रहेगा। लेकिन कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे, जो आपको मजबूरी में करने पड़ेंगे। अगर आपकी पदोन्नति रुकी हुई है, तो वह आज जरूर हो जाएगी। आपके हाथ में बहुत सारा पैसा आएगा, जिससे आपको खुशी होगी। शाम और रात में शुभ कार्यों पर खर्च होगा और आपकी कीर्ति बढ़ेगी। तेज गति से चलने वाले वाहनों से सावधान रहें।

Loving Newspoint? Download the app now