सना: यमन की राजधानी सना में मौत की सजा का सामना कर रही केरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी को हूती विद्रोहियों ने रद्द कर दिया है। केरल के एक प्रमुख सुन्नी मुस्लिम धर्मगुरु कंथापुरम ए पी अबूबकर मुसलियार के कार्यालय ने यह दावा किया है। निमिषा प्रिया को यमनी नागरिक और अपने पूर्व बिजनेस पार्टनर तलाल अब्दो महदी की हत्या का दोषी ठहराया गया था। उसे मौत की सजा दी गई थी। उसे 16 जुलाई को फांसी दी जानी तय हुई थी, लेकिन भारतीय अधिकारियों के प्रयास के बाद उसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था।
मुस्लिम धर्मगुरु कंथापुरम के कार्यालय ने बताया कि यमन के एक प्रसिद्ध सूफी विद्वान शेख हबीब उमर बिन हाफिज द्वारा नियुक्त यमनी विद्वानों की टीम ने अंतरराष्ट्रीय राजनयिकों के साथ समझौते पर मध्यस्थता की, जिसके बाद निमिषा प्रिया की फांसी को रद्द करने का फैसला किया गया। अभी तक इस मामले को देख रहे भारतीय अधिकारियों ने फांसी रद्द किए जाने की पुष्टि नहीं की है।

You may also like
30 July 2025 Rashifal: इस राशि के जातकों के रुके हुए काम होंगे पूर्ण, इनकी चमकेगी किस्मत
'मैं उसी क्लास में थी.....' झालावाड़ स्कूल में दर्दनाक घटना के बाद छलका महिला प्रिंसिपल का दर्द, VIDEO में रोते-रोते किया खुलासा
देसी जुगाड़ पानी कीˈ टंकी साफ करने का ये है सबसे आसान तरीका बिना पानी निकाले ही हो जाती है क्लीन
मात्र 312 रुपए केˈ लिए 41 वर्षों तक कोर्ट के लगाती रही चक्कर 11 जज भी नही दिलवा पाए इंसाफ
महिला क्रिकेट रैंकिंग में बदलाव: स्मृति मंधाना को लगा झटका