अशोक कुमार शर्मा, फतेहाबाद: हरियाणाके फतेहाबाद जिले के गांव लहरियां में एक आश्चर्यजनक मामला सामने आया है। यहां एक घर के बाहर बने 25 फुट गहरे कुएं में कुत्ते का पिल्ला गिर गया। उसके रेस्कयू के लिए टीम आई तो कुएं के अंदर का नजारा देखकर टीम की आंखें फटी की फटी रह गई। कुएं के अंदर पिल्ले के साथ एक सांप भी बैठा हुआ था। बाद में टीम ने दोनों को सीढ़ी के माध्यम से नीचे उतरकर उनका रेस्कयू किया।
25 फुट गहरी कुएं में गिरा था पिल्ला
फतेहाबादके लहरिया गांव में एक घर के बाहर 25 फुट गहरा कुआं बना हुआ है। यहां पर खेलते-खेलते एक कुत्ते का पिल्ला कुएं में गिर गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पशु क्रूरता निवारण समिति फतेहाबाद के सदस्य नवजोत सिंह ढिल्लों को दी। सूचना मिलते ही नवजोत सिंह ढिल्लों अपनी टीम के साथ गांव मेंक पहुंच गए। घटनास्थल पर कुएं पर बजरी का बड़ा ढक्कन रखा हुआ था। जिसे हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन लोगों से यह नहीं हटा। इसके बाद ट्रैक्टर के माध्यम से ढक्कन को हटाया गया।
ढक्कन हटाते ही हैरान रह गए लोग
ढक्कन को जैसे ही हटाया गया और लोगों ने कुएं में झांककर देखा तो, सभी हैरान हो गए। कुएं में कुत्ते का पिल्ला तो सुरक्षित बैठा ही था, साथ ही उसके पास एक सांप भी बैठा हुआ था। नवजोत सिंह ढिल्लों और उनकी टीम ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता हासिल की। बचाव के बाद नवजोत सिंह ढिल्लों ने कहा कि जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय — यह कहावत आज सच साबित हो गई। इतनी मिट्टी और ढक्कन गिरने के बावजूद सांप और कुत्ता दोनों सुरक्षित निकले, यह किसी चमत्कार से कम नहीं।

You may also like

प्रियंका चोपड़ा की मां 71 की उम्र में भी नहीं मानी, छोटी ड्रेस डाल विदेश में दिखाया जलवा, मधु को देख लोग दीवाने

मुसलमानों के कंधों पर सवार होकर कब तक बनते रहोगे सीएम, रजवी का अखिलेश से सवाल

40-50 दिन, छोटे-छोट बैच और किराए के दो कमरे... फरीदाबाद में मुजम्मिल ने कैसे पहुंचाया 2900 किलो विस्फोटक

इस देसी SUV की 50 पर्सेंट बढ़ गई सेल, पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के साथ ही ईवी ऑप्शन में भी उपलब्ध

आतंकी हमले पर भारत को घेरना पड़ा महंगा! PAK PM शहबाज शरीफ को विदेश मंत्रालय का 'करारा जवाब'