Next Story
Newszop

शाहरुख खान की सबसे बड़ी फ्लॉप कभी थी देश की सबसे महंगी फिल्म, एक को-स्टार को हुई थी जेल, एक को मिली थी धमकियां

Send Push
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान देश के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हैं। इन्होंने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं, जिससे इनके स्टारडम में चार चांद भी लगे हैं। बॉक्स ऑफिस पर एक वक्त इन्होंने लंबा राज किया था। वो बात अलग है कि पिछले लंबे समय से इन्हें उतार-चढ़ाव देखना पड़ रहा है। लेकिन कभी इन्होंने मंदी का दौर नहीं देखा। हालांकि असफलता का स्वाद भी चखा है। एक फिल्म तो ऐसी पिटी थी कि डिस्ट्रीब्यूटर्स को सालों तक नुकसान उठाना पड़ा था। हम आपको उसी बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक्टर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म थी। लेकिन वो सबसे महंगी भारतीय फिल्म थी।



शाहरुख खान 1995 में सफलता की सीढ़ी तेजी से चढ़ रहे थे। उन्होंने 'करण अर्जुन' और 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जैसी मूवीज देकर हर किसी को अपना दीवाना बना दिया था। उनकी 'राम जाने' और 'गुड्डू' भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर गई थी। चारों तरफ किंग खान छाए हुए थे। लेकिन जब वह मुकुल आनंद की 'त्रिमुर्ति' में आए तो सबकुछ बदल गया। इस एक्शन फिल्म का बजट ₹ 11 करोड़ था, जो उस समय किसी भी भारतीय फिल्म के लिए सबसे ज्यादा था। इसने 'अजूबा' और 'शांति क्रांति' जैसी सबसे महंगी फिल्म होने के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।



image

शाहरुख खान की सबसे फ्लॉप फिल्म

जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर और शाहरुख खान स्टारर 'त्रिमूर्ति' 22 दिसंबर, 1995 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। इसने भारत में पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपये की कमाई की थी और ये उस वक्त की सबसे बड़ी ओपनिंग थी। वहीं पहले वीकेंड पर इसने वर्ल्डवाइड 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। सभी को ऐसा लगा कि ये फिल्म सुपरहिट हो जाएगी। लेकिन फिर ये थिएटर्स से गायब हो गई। क्रिटिक्स ने इसे नकार दिया। दर्शकों की संख्या कम हो गई। इसने भारत में कुल 9 करोड़ रुपये से भी कम कमाई की। जो इसके बजट से भी कम थी। 'इंडिया टुडे' के मुताबिक, इस मूवी को 2 करोड़ रुपये की कीमत पर हर टेरिटरी में बेचा गया लेकिन 6 करोड़ का नुकसान हो गया।



image

शाहरुख खान के को-एक्टर को जेल, एक को धमकी

इस फिल्म में शुरुआत में शाहरुख खान और जैकी श्रॉफ के साथ संजय दत्त भी थे। उन्होंने कुछ सीन्स की शूटिंग भी की थी। लेकिन जब उनको मुंबई बम ब्लास्ट मामले में जेल की सजा सुनाई गई तो मुकुल आनंद ने उनकी जगह आदित्य पंचोली को अप्रोच किया था। हालांकि बाद में प्रोड्यूसर सुभाष घई ने अनिल कपूर का नाम सुझाया और उनकी कास्टिंग हो गई। लेकिन बताया जाता है कि आदित्य पंचोली ने इस रोल के लिए अनिल कपूर को धमकी भरे फोन कराने शुरू कर दिए थे। जब स्थिति काफी बिगड़ गई तो पुलिस को दखल देना पड़ा और आदित्य ने माफी मांगी थी।

Loving Newspoint? Download the app now