निजामाबाद : तेलंगाना के निजामाबाद में कांस्टेबल की हत्या के आरोपी शेख रियाज को पुलिस ने अस्पताल के अंदर ही गोली मार दी। पुलिस का कहना है कि रियाज ने अस्पताल में इलाज के दौरान एक कांस्टेबल की बंदूक छीनने की कोशिश की, जिसके बाद आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी। शेख रियाज पर 42 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल ई. प्रमोद की हत्या का आरोप था। शनिवार को रियाज ने प्रमोद पर चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। इसके बाद रविवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान एक नागरिक आसिफ ने पुलिस की मदद की, लेकिन रियाज ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया, जिससे आसिफ घायल हो गया।
अस्पताल में हुई मुठभेड़
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद रियाज को निजामाबाद गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल (GGH) में भर्ती कराया गया था, क्योंकि उसे झड़प के दौरान मामूली चोटें आई थीं। जब रियाज का इलाज चल रहा था, तभी उसने मौके का फायदा उठाते हुए एक कांस्टेबल की बंदूक छीनने की कोशिश की। तेलंगाना के डीजीपी शिवधर रेड्डी ने कहा कि उस वक्त अस्पताल में डॉक्टर, नर्स और अन्य कर्मचारी मौजूद थे। स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी। रियाज पहले ही एक पुलिसकर्मी की हत्या कर चुका था और कई लोगों को घायल कर चुका था। उसने जब हथियार छीनने की कोशिश की, तो पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई।
शव का करवाया पोस्टमॉर्टम
निजामाबाद के पुलिस आयुक्त पी. साई चैतन्य ने बताया कि मुठभेड़ के बाद शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम मानक प्रक्रिया के अनुसार कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ की जांच के लिए मामला दर्ज कर लिया गया है और निष्पक्ष जांच की जाएगी। वहीं शेख रियाज का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा बताया जा रहा है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया था।

You may also like
ट्रेनें पैसेंजर्स से खचाखच, स्टेशनों पर भारी भीड़... और अचानक पहुंच गए रेल मंत्री, आगे क्या हुआ? देखिए वीडियो
क्या अगले 72 घंटों में मचेगी मौसम की तबाही? तूफान का खतरा, इन राज्यों में बाढ़ जैसी बारिश की चेतावनी!
किसानों को भावांतर योजना की सम्पूर्ण प्रक्रिया में न हो कोई असुविधा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों, युवाओं, किसानों और गरीबों के लिए सरकार निरंतर प्रयत्नशील : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मोदी सरकार वैश्विक नेताओं को गले लगाकर 'विश्वगुरु' का दावा नहीं कर सकती: मणिशंकर अय्यर