भोपाल: मध्य प्रदेश में बीजेपी की नई टीम घोषित हो गई है। लंबे समय से अटकलें थीं कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल अपनी नई टीम कब बनाएंगे। केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा के बाद हेमंत खंडेलवाल ने अपनी नई टीम घोषणा कर दी है। इस सूची के जरिए उन्होंने हर वर्ग को साधने की कोशिश की है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के खास और पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी को उन्होंने उपाध्यक्ष बनाया है।
ये लोग बने उपाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की नई टीम में रणवीर सिंह रावत, कांतदेव सिंह, प्रभुराम चौधरी, शैलेंद्र बरुआ, मनीषा सिंह, नंदिता पाठक, सुरेंद्र शर्मा, निशांत खरे और डॉ प्रभुलाल जाटव उपाध्यक्ष बने हैं। प्रभुराम चौधरी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस में आए थे। यहां भी मंत्री बने। लेकिन दूसरी बार जब बीजेपी की सरकार बनी तो उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। अब उन्हें संगठन में समायोजित किया गया है।
दो सांसद भी बने महामंत्रीवहीं, इस टीम में चार लोग महामंत्री बनाए गए हैं। सागर की सांसद लता वानखेड़े महामंत्री बनाई गई हैं। इसके साथ ही राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी भी महामंत्री बने हैं। साथ ही राहुल कोठारी और इंदौर बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष गौरव रणदिवे को अध्यक्ष बनाया गया है।
ये लोग बने संगठन मंत्रीइसके साथ ही पूर्व मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर मंत्री बने हैं। साथ ही रजनीश अग्रवाल, जयदीप पटेल, क्षितिज भट्ट, संगीता सोनी, राजेंद्र सिंह, राजो मालवीय और बबीता परमार मंत्री बनाई गई हैं।
आशीष अग्रवाल ही रहेंगे मीडिया प्रभारीवहीं, मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ही रहेंगे। कार्यालय मंत्री श्याम महाजन होंगे। कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन को बनाया गया है। किसान मोर्चा के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, एससी मोर्चा के अध्यक्ष भगवान सिंह परमार, एसटी मोर्चा अध्यक्ष पंकज टेकाम और पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष पवन पाटीदार होंगे।
गौरतलब है कि वीडी शर्मा के समय पदाधिकारी रहे अधिकांश लोग टीम खंडेलवाल से आउट हो गए हैं। सिर्फ सागर सांसद लता वानखेड़े रिपीट हुई हैं। उन्हें महामंत्री बनाया गया है।

एमपी में बीजेपी की नई टीम का ऐलान हो गया है। देखें पूरी सूची @NavbharatTimes #NBTMP #BJPTeam pic.twitter.com/VAnZ5d90UV
— NBTMadhyapradesh (@NBTMP) October 23, 2025
ये लोग बने संगठन मंत्रीइसके साथ ही पूर्व मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर मंत्री बने हैं। साथ ही रजनीश अग्रवाल, जयदीप पटेल, क्षितिज भट्ट, संगीता सोनी, राजेंद्र सिंह, राजो मालवीय और बबीता परमार मंत्री बनाई गई हैं।
आशीष अग्रवाल ही रहेंगे मीडिया प्रभारीवहीं, मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ही रहेंगे। कार्यालय मंत्री श्याम महाजन होंगे। कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन को बनाया गया है। किसान मोर्चा के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, एससी मोर्चा के अध्यक्ष भगवान सिंह परमार, एसटी मोर्चा अध्यक्ष पंकज टेकाम और पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष पवन पाटीदार होंगे।
गौरतलब है कि वीडी शर्मा के समय पदाधिकारी रहे अधिकांश लोग टीम खंडेलवाल से आउट हो गए हैं। सिर्फ सागर सांसद लता वानखेड़े रिपीट हुई हैं। उन्हें महामंत्री बनाया गया है।
You may also like
ढाई साल बाद खुला सिर कटी लाश का रहस्य: तांत्रिक ने प्रेम संबंधों के बदले में मासूम गोलू की की थी हत्या
यूपी में ठंड का ट्विस्ट! 7 दिनों तक बारिश-धुंध का डबल अटैक, सांस लेना हो जाएगा मुश्किल!
तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम चेहरा बनाए जाने पर प्रशांत किशोर ने क्या कहा?
आस्था, साहस और संकल्प का प्रतीक बने हिमांशु सिंह
पाप और पुण्य का लेखा-जोखा रखते हैं भगवान चित्रगुप्त : प्रदीप कुमार श्रीवास्तव