नई दिल्लीः बारिश के अभाव में उमस भरी गर्मी बढ़ती जा रही है। दो दिनों से तापमान सामान्य से अधिक है। शुक्रवार को गर्मी और अधिक बढ़ सकती है। तेज धूप परेशानी बढ़ा सकती है। 13 अगस्त से पहले राहत की संभावना नहीं है। इसके बाद बारिश बढ़ सकती है। गुरुवार सुबह तेज धूप खिली। इसकी वजह से धूप में रहना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा था। हालांकि दोपहर के बाद बादल छाने से धूप हल्की पड़ गई।
मौसम बना रहा शुष्क
मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहा। हवा में नमी का स्तर 56 से 85 प्रतिशत तक रहा। मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा।
आंशिक बादल रहेंगे छाए
पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। दोपहर तक धूप खिली रहेगी। शाम के समय गर्जना हो सकती है। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। 9 से 11 अगस्त तक गर्मी का प्रकोप रहेगा। आंशिक बादल रहेंगे। बारिश काफी कम रहेगी। बूंदाबांदी हो सकती है।
प्रदूषण का स्तर फिर हुआ सामान्य
प्रदूषण का स्तर एक बार फिर सामान्य हो गया है। 8 से 10 अगस्त के बीच यह सामान्य ही बना रहेगा। बीते 3-4 दिनों से बारिश नहीं हुई है। इसकी वजह से धूल और ट्रैफिक समस्या बढ़ा रहे हैं। आने वाले दिनों में रक्षाबंधन की वजह से बाजारों में ट्रैफिक और भीड़ बढ़ने से प्रदूषण के स्तर में कुछ और इजाफा हो सकता है। CPCB के एयर बुलेटिन के अनुसार AQI 114 रहा। मुख्य प्रदूषण पीएम 10 रहा। अगस्त में यह दूसरा दिन है जब AQI 100 के ऊपर पहुंचा है। गाजियाबाद का AQI 130, ग्रेटर नोएडा का 165, गुरुग्राम का 96, और नोएडा का 128 रहा

You may also like
बेन शेल्टन ने कारेन खाचानोव को हराकर जीता कैनेडियन ओपन पुरुष एकल वर्ग का खिताब
अमेरिका द्वारा 50 प्रतिशत टैरिफ लगाना एक गलत नीतिगत कदम, भारत को अपने किसानों की सुरक्षा जारी रखनी चाहिए : एसबीआई रिपोर्ट
लखनऊ: रक्षाबंधन से पहले यूपी में महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा का तोहफा, आज से तीन दिनों तक मिलेगी सुविधा
नाओमी ओसाका को हराकर विक्टोरिया म्बोको ने जीता कैनेडियन ओपन महिला एकल वर्ग का खिताब
General Knowledge- दुनिया के इस शहर में हैं सबके पास प्राइवेट जेट, जानिए इसके बारे में