बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान शादी के दो साल बाद पिता बनने जा रहे हैं। उनकी दूसरी पत्नी शूरा खान प्रेग्नेंट हैं और आने वाले कुछ ही दिनों में किलकारियां गूंजेंगी। मगर उसके पहले खान परिवार की बहू का बेबी शावर हुआ, जिसमें कई सितारे पहुंचे। जेठ सलमान खान और देवर सोहेल खान भी अलग स्वैग के साथ नजर आए।
अरबाज खान ने पहले मलाइका अरोड़ा से शादी की थी और अरहान खान के पिता बने थे। फिर 2023 में उन्होंने शूरा खान से शादी की और 2025 में एक बार दोबारा पिता बनने का अनुभव करने जा रहे हैं। दोनों की उम्र में 22 साल का अंतर है। जहां एक्टर 57 साल के हैं। वहीं शूरा 35 साल की हैं। जून महीने में उन्होंने खुद ही बीवी की प्रेग्नेंसी की खबर कंफर्म की थी और बताया था कि वह बहुत एक्साइटेड हैं।
शूरा खन के बेबी शावर में सितारों का मेला
अब शूरा खान के बेबी शावर के बाहर से कुछ वीडियोज सामने आए हैं। पहले तो ट्विनिंग करते हुए अरबाज और शूरा कार से उतरते हुए नजर आए। इसके बाद गौहर खान, जन्नत जुबेर, रवि दुबे, शरगुन मेहता, अरहान खान, यूलिया वंतूर, निया शर्मा, शेरा अपने बेटे के साथ, सलमान खान, सोहेल खान, सास सलमा, निर्वाण खान को पपाराजी ने स्पॉट किया, जिसके वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा भाईजान पर ही नजरें टिकी रहीं, जो जल्द ही बड़े पापा बनने जा रहे हैं। इस दौरान सोहेल खान जब पैप्स से हेलो-हाय कर रहे थे तो उन्हें कार का दरवाजा चेहरे पर लग जाता है।
शूरा खान कौन हैं?
शूरा खान एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। इनकी शादी अर्पिता खान के घर की छत पर हुई थी, जहां परिवार और करीबी दोस्त शामिल थे। वह कई मौकों पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दी हैं। लेकिन कई बार इस दौरान उन्हें हील्स पहनकर देखा गया था, जिस पर लोगों ने आलोचना की थी। खैर। अब फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि अक्टूबर के अंत तक खान परिवार में नन्हा मेहमान आ जाएगा।

You may also like
महिला विश्व कप: भारत की ये चार गेम चेंजर दिला सकती हैं टीम को ख़िताब
88 हजार सस्ती हुई मारुति की 5 स्टार सेफ्टी वाली कार, बिक्री में क्रेटा को देती है टक्कर
वॉटर कुलर में उतरे करंट की चपेट में आकर महिला की मौत
नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचीं काजोल और बिपाशा, बच्चों के साथ किए दर्शन
बांग्लादेश: डेंगू से 3 और मौतें, 2025 में मृतकों की संख्या 198 पहुंची