रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड का मौसम 24 अप्रैल 2025: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। बारिश होने से भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। प्रदेश में इन दिनों मैदान से लेकर पहाड़ तक चटख धूप खिल रही है और पारा भी दिन पर दिन चढ़ रहा है। मैदानी इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। रुड़की सहित गई मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में भी गर्मी ने परेशान किया हुआ है। देहरादून सहित ज्यादातर क्षेत्रों में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में बढ़ोतरी होने से लोग परेशान हैं। अप्रैल के महीने में भीषण गर्मी लोगों को सताने लगी है। काशीपुर, कोटद्वार, खटीमा, रुद्रपुर और रुड़की जैसे मैदानी क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। देहरादून में भी दिन के समय तापमान लगातार तीन दिनों से 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। सुबह और शाम के समय भी गर्मी से राहत नहीं है और उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी दिन के समय गर्म हवाएं चलने लगी है। हालांकि सुबह और शाम के समय मौसम सुहावना बना रहता है। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 37.2 और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 38.2 और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 26.7 और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान 26.8 और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं और बारिश होने का भी अनुमान है, जिससे तापमान पर भी असर पड़ेगा।
You may also like
IPL 2025: SRH vs MI, Match 41: मैच में बने इन खास स्टैट व रिकाॅर्ड्स पर डालिए एक नजर
Pakistan के खिलाफ पांच बड़े फैसले लेने के बाद आज Modi सरकार उठाने वाली है एक ओर बड़ा कदम
वरुथिनी एकादशी: वरुथिनी एकादशी पर पढ़ें ये कथा, रोगों से मिलेगी मुक्ति
प्रेमी की शादी से गुस्साई प्रेमिका ने दुल्हन के बाल काटकर इस अंग में भर दिया फेवीक्विक, फिर जो हुआ ♩
CBSE Class 10 and 12 Results 2025 Likely Between May 1 and 10: Here's How to Check