अगली ख़बर
Newszop

साप्ताहिक राशिफल 29 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 : बुध मंगल योग से यह सप्ताह मेष, मिथुन और मीन सहित कई राशियों को लाभ और विजय विभूति प्रदान करेगा

Send Push
Saptahik Rashifal, 29 September to 5 October 2025 : इस सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, मिथुन और मीन राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। इस सप्ताह में बुध का गोचर विशेष रूप से सभी राशियों को प्रभावित करेगा। इस सप्ताह में बुध आरंभ में अपनी राशि कन्या में होकर भद्र योग बनाएगे। इसके बाद तुला राशि में गोचर करने से बुध मंगल योग का निर्माण करेंगे। जबकि सप्ताह के मध्य में धन योग भी बनेगा। ऐसे में यह सप्ताह मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानें अपना साप्ताहिक राशिफल।
मेष राशि के लिए सप्ताह शुभ साबित होगा image

मेष राशि के जातको के लिए अक्टूबर महीने का यह पहला सप्ताह। शुभ साबित होगा। यदि आप पिछले कुछ समय से किसी बीमारी या किसी अन्य शारीरिक समस्या से पीड़ित थे तो इस सप्ताह आपको उससे राहत मिलेगी। आपके सहकर्मी आपके काम में आ रही बाधाओं को दूर करने में काफी मददगार साबित होंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता छात्रों को अच्छी खबर मिल सकती है। करियर और बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्रा सफल और लाभदायक साबित होगी। सप्ताह के दूसरे भाग में परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।



भाग्यशाली रंग : ग्रेभाग्यशाली अंक : 6


वृषभ राशि के लिए सप्ताह सुखमय रहेगा image

वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको करियर या बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी सफलता मिल सकती है, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। इस सप्ताह में धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी और बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। पढ़ाई लिखाई से जुड़े लोगों के लिए यह समय शुभ साबित होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से इस समय धन का प्रवाह अच्छा रहेगा और संचित धन में वृद्धि होगी। पार्टनर के साथ बेहतर बॉन्डिंग रहेगी। दांपत्य जीवन भी सुखमय रहेगा।

भाग्यशाली रंग : गुलाबीभाग्यशाली अंक : 5


मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहेगा image

मिथुन राशि के लिए सप्ताह लाभदायक होगा और नए अवसर लेकर आएगा। अगर आप लंबे समय से नौकरी या बिजनेस में बदलाव करने का विचार कर रहे हैं तो यह सप्ताह इसके लिए अच्छा रहेगा। आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इस सप्ताह आपको परिवार से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान मिल सकता है। मित्र भी पूरा सहयोग देंगे। सप्ताह के मध्य में व्यापार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बनेगा। यात्रा सुखद एवं लाभदायक सिद्ध होगी। संचित धन में वृद्धि होगी। प्यार की गाड़ी को पटरी पर लाने में किसी महिला मित्र का विशेष योगदान रहेगा। वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए अपने जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज करने से बचें।

भाग्यशाली रंग: नीलाभाग्यशाली अंक: 7


कर्क राशि के लिए सप्ताह बना रहा धन योग image

कर्क राशि के लिए अक्टूबर महीने का यह सप्ताह अनुकूल साबित होगा। इस सप्ताह धन योग बनने से आपको धन का लाभ भी मिलेगा। आपके काम की सराहना होगी। सहकर्मियों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कोई नया मौका या जिम्मेदारी मिल सकती है। जो लोग काफी समय से अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की सोच रहे थे उनका सपना इस सप्ताह पूरा हो सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपको फायदा मिलेगा। पारिवारिक मसले सुलझाने में भाई बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह के दूसरे भाग में कामकाजी महिलाएं काफी व्यस्त रहेंगी और उन्हें काम और घर के बीच संतुलन बनाने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल रहेगा।



भाग्यशाली रंग: सफेदभाग्यशाली अंक: 8


सिंह राशि को इस सप्ताह क्रोध और अहंकार से बचना होगा image

सिंह राशि के जातकों के लिए अक्टूबर महीने का यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। आपको क्रोध और अहंकार से बचना होगा किसी के साथ हंसी मजाक करते समय मर्यादा का ध्यान रखें। कॉन्ट्रैक्ट और कमीशन पर काम करने वालों के लिए सप्ताह का मध्य काफी शुभ साबित होगा। इस दौरान आप विभिन्न स्रोतों से लाभ कमाने में सफल रहेंगे। विदेश में व्यापार या नौकरी करने वालों को मनचाहा लाभ मिलेगा। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि आपकी खुशी और सम्मान का बड़ा कारण बनेगी। सप्ताह के दूसरे भाग में आप जीवनसाथी के साथ किसी पर्यटन या धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम संबंध के लिहाज से इस सप्ताह आपको सोच समझकर कदम रखने की जरूरत होगी। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।



भाग्यशाली रंग: लालभाग्यशाली अंक: 2


कन्या राशि, वरिष्ठ अधिकारियों का सपोर्ट बढ़ेगा image

कन्या राशि के लोगों के लिए सितंबर महीने का यह सप्ताह लाभप्रद और अनुकूल रहेगा। आपकी कोई चिरप्रतीक्षित मनोकामना पूरी होगी। आपको इस हफ्ते अपने कारोबार व्यापार को विस्तार देने में सफलता मिलेगी। आप इस हफ्ते अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता से कठिन काम को भी पूरा कर पाने में सफल होंगे। रिश्तों मे आपसी तालमेल बढेगा। सप्ताह के अंत में वरिष्ठ अधिकारियों का सपोर्ट बढ़ेगा तो सरकारी क्षेत्र में फंसा हुआ आपका काम भी पूरा हो सकता है। आपके लिए सितारे कहते हैं कि आपको जो भी निर्णय लेना हो वह सोच समझकर लें, दूसरों की बातों और बहकावे में आकर कोई भी निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। शिक्षा प्रतियोगिता मे आप सफलता पाएंगे। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। सुख साधनों में भी वृद्धि होगी।



भाग्यशाली रंग : सुनहरा

भाग्यशाली अंक : 2


तुला राशि राशि वालों को इस सप्ताह अपने रिश्ते पर ध्यान देना होगा image

तुला राशि के जातको के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। आपको अपने रिश्तों के साथ सेहत पर ध्यान देने की जरूरत होगी। सप्ताह की शुरुआत में घर के किसी प्रिय सदस्य से मतभेद या कहासुनी हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में घर की मरम्मत या सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीज़ों पर अपनी जेब से अधिक खर्च करने से आर्थिक चिंता रहेगी। अचानक लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। सप्ताह के दूसरे भाग में घर पर किसी मित्र या मेहमान के आगमन से घर में खुशी का माहौल रहेगा। परिवार के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा। व्यापार की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ रहेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।

भाग्यशाली रंग: जामुनीभाग्यशाली अंक: 1


वृश्चिक राशि के जातक सप्ताह के अंत में आनंदित होंगे image

इस सप्ताह वृश्चिक राशि के लोगों को अपनी मेहनत और प्रयास का पूरा लाभ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में करियर कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा अवसर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी बड़ी योजना या संस्था के साथ मिलकर काम करने का भी आपको इस सप्ताह मौका मिलेगा। इस सप्ताह किसी मनोरंजक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर्स और जूनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में उठाए गए कदम सही साबित होंगे। किसी योजना या व्यवसाय में पूर्व में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। प्रेम प्रसंग के लिहाज से यह सप्ताह बेहद शुभ साबित होगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको इस सप्ताह लाभ और सहयोग मिलेगा। सप्ताह के अंतिम दिनों में परिवार के साथ मनोरंजक समय का आनंद लेंगे।

भाग्यशाली रंग: हराभाग्यशाली अंक: 3


धनु राशि के लिए सप्ताह कई मामलों में सुखद और लाभदायक image

धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह मिलाजुला रहेगा। लाभ पाएंगे और पर्यटन का भी संयोग बनेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको काम के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक सिद्ध होगी। इस दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी। जिन लोगों के कामकाज में कुछ तनाव चल रहा है उनकी समस्या भी सुलझ जाएगी। अचानक कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में कोई बड़ी उलझन दूर होने से राहत महसूस करेंगे। विदेश से जुड़ा कारोबार करने वालों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। प्रेम संबंधों के लिहाज से यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन किसी वजह से आपस में दूरी का भी एहसास हो जो क्षणिक होगा। जीवनसाथी की कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।

भाग्यशाली रंग: आसमानी

भाग्यशाली अंक: 9


मकर राशि के लिए यह सप्ताह खर्चीला रहेगा image

मकर राशि वालों को इस सप्ताह कार्यस्थल हो या घर परिवार किसी के बहकावे में आकर कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा जातकों के सिर पर अतिरिक्त काम का दबाव आ सकता है। हालाँकि,आपके दोस्त इसे संभालने में बहुत मददगार साबित होंगे। छात्रों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा। सप्ताह के अंत तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबारी लोगों को इस सप्ताह के मध्य में कोई भी व्यावसायिक डील करने से पहले सभी पक्षो को समझ लेना होगा। आर्थिक दृष्टि से यह समय आपके लिए खर्चीला हो सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद और कहासुनी होने की आशंका है।

भाग्यशाली रंग: भूराभाग्यशाली अंक: 11

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें