Top News
Next Story
Newszop

आज का वृषभ राशिफल 21 अक्टूबर 2024 : खर्चों से धन संचय करने में कमी आएगी, पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी

Send Push
Taurus Horoscope Today, 21 October 2024:आज वृषभ राशि का करियर : वृषभ राशि वाले व्यापारी, कारोबारी और नौकरी पेशा वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन सामान्य रहने वाला है। काम धंधे के समय व्यापार में किसी पार्टी से माल वापसी होने की स्थिति बन सकती है, जिसके अंतर्गत व्यापारिक हानि की स्थिति बन सकती है। सरकारी नौकरी करने वालों पर आज रिश्वत आदि के चलते कानूनी कार्यवाही की जा सकती है। दैनिक खर्चे जारी रहने से धन संचय करने में कमी आएगी इसलिए बजट बनाकर काम करें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई बढ़िया मौका मिल सकता है, जिससे करियर की शुरुआत होगी। पूजा पाठ या सजावट का काम करने वालों को आज अच्छा लाभ होगा। इस राशि के नौकरी करने वाले आज समय पर कार्य पूरा कर पाएंगे। आज वृषभ राशि का पारिवारिक जीवन : वृषभ राशि वालों के पारिवारिक जीवन की बात करें तो पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी और माताजी के साथ किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका भी मिलेगा। भाई-बहनों के साथ कोई मतभेद चल रहा था, तो आज उनके साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा। संतान के विवाह में आ रही रुकावट आज किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से दूर हो जाएगी। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है, जिसके कारण आपको सिरदर्द की समस्या हो सकती है। शाम के समय आस-पड़ोस में कोई वाद-विवाद होता है तो आपको उससे बचना होगा। आज वृषभ राशि का स्वास्थ्य : वृषभ राशि वालों को आज मौसम में बदलाव की वजह से बुखार, ठंड आदि की परेशानी हो सकती है। डॉक्टर से सलाह लें और गर्म चीजों का सेवन करें। आज वृषभ राशि के उपाय : शिवलिंग पर जल में अरहर की दाल मिलाकर अर्पित करें और शिव रक्षा कवच मंत्र का जप करें।
Loving Newspoint? Download the app now