नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस आईपीएल ट्रेड में सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली फ्रेंचाइजी है। हार्दिक पंड्या से लेकर जहीर खान, शिखर धवन, ट्रेड बोल्ट, क्विंटन डिकॉक, पार्थिव वटेल, दिनेश कार्तिक, प्रज्ञान ओझा जैसे स्टार खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी ट्रेड करके अपने साथ शामिल कर चुकी है। आईपीएल 2026 से पहले संजू सैमसन और रविंद्र जडेजा का ट्रेड सबसे ज्यादा चर्चा में है। इस बीच मुंबई इंडियंस भी एक्टिव हो गई है। लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर मुंबई से जुड़ने वाले हैं। इसके अलावा फ्रेंचाइजी की नजरें केकेआर के स्पिनर पर भी है।
मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे मयंक मार्कंडेय
पांच बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स से लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय के लिए संपर्क किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बातचीत अंतिम चरण में पहुंच गई है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो जल्द ही इस सौदे की घोषणा हो सकती है। अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि इस सौदे में कोई और खिलाड़ी शामिल है या नहीं, क्योंकि अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि यह पूरी तरह से नकद लेनदेन हो सकता है।
मुंबई के लिए खेल चुके मार्कंडेय
मयंक मार्कंडेय ने 2018 में मुंबई इंडियंस की तरफ से ही आईपीएल डेब्यू किया था। वह अपने पहले सीजन में भी छा गए थे। पंजाब के इस गेंदबाज ने उस सीजन 15 विकेट लि थे। कुछ समय के लिए पर्पल कैप भी उनके पास था। मार्कंडेय की जगह 2019 सीजन में राहुल चाहर को मौका मिला और उन्होंने टीम में अपनी जगह पक्की कर ली। केकेआर ने पिछले साल मेगा नीलामी में मार्कंडेय को 30 लाख में खरीदा था। लेकिन पूरे सीजन में उसे एक भी मैच नहीं खेलने दिया।
मुंबई इंडियंस के लिए स्पिन गेंदबाजी पिछले सीजन बड़ी कमजोरी थी। मयंक मार्कंडेय भारत के लिए भी एक टी20 मैच खेल चुके हैं। आईपीएल में उन्होंने अभी तक 37 मुकाबले खेले हैं और इसमें 37 ही विकेट झटके हैं।

You may also like

जितेन्द्र को यूं देख कैमरे से छिपाने के लिए कूद कर आगे आए जैकी श्रॉफ, लोगों ने सल्यूट कर कहा - कमाल जग्गू दादा

बैग में हिजाब, आधार कार्ड पर बुर्के वाली तस्वीर... मॉडल खुशबू को कासिम ने बना दिया था 'मुस्लिम'?

लाल किले के पास ब्लास्ट... न्यू लाजपत राय मार्केट में मिला बॉडी पार्ट तो जांच में जुटी FSL और दिल्ली पुलिस की टीम

कौन हैं ऋतु पुनिया? यूपी सरकार ने पीलीभीत ADM को वेटिंग लिस्ट में क्यों डाल दिया

कहीं भी कार पार्क कर अपना कीमती समान अंदर ना छोड़ें, पड़ जाएंगे लेने के देने, बरतें ये सावधानियां