अगली ख़बर
Newszop

दिल्ली मेट्रो सेवाएं सुबह-सुबह हुई प्रभावित... रेड लाइन पर 51 मिनट तक रहा वेटिंग टाइम, जानें DMRC ने क्या कहा

Send Push
नई दिल्ली: रेड लाइन रूट पर मेट्रो सेवाएं शुक्रवार सुबह काफी प्रभावित रहीं। ऐसे में इस रूट पर यात्रा करने वाले लोगों को सुबह-सुबह परेशानी का सामना करना पड़ा। टेक्निकल फॉल्ट की वजह से मेट्रो के परिचालन पर असर पड़ा। ऐसा बताया जा रहा कि मेट्रो के तार टूटने से संचालन प्रभावित हुआ। खास तौर से वेलकम और पीतमपुरा स्टेशन के बीच मेट्रो सर्विस में देरी हो रही। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने करीब 10 बजे रेड लाइन रूट को लेकर अहम अपडेट दिया। डीएमआरसी ने बताया कि सर्विस अब सामान्य हो गई है।

रेड लाइन पर मेट्रो सेवा प्रभावित, दो घंटे बाद हुआ सामान्य
दिल्ली की लाइफ लाइन मानी जाने वाले मेट्रो को लेकर शुक्रवार सुबह बड़ा अपडेट सामने आया। रेड लाइन रूट पर मेट्रो सेवा प्रभावित होने से लोगों को मुश्किल हुई। दिल्ली मेट्रो ने बताया कि रेड लाइन पर वेलकम और पीतमपुरा स्टेशन के बीच सेवाओं में देरी हुई। वहीं अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य तौर पर चल रही।



वेलकम, शाहदरा समेत कई मेट्रो स्टेशन पर रही भीड़

बताया जा रहा कि किसी तकनीकी खामी की वजह से रेड लाइन पर मेट्रो की सेवाएं प्रभावित हुई। रोहिणी वेस्‍ट मेट्रो स्‍टेशन पर ट्रेन 40 मिनट से ज्यादा वक्त तक रूकी रही। वेलकम, शाहदरा समेत कई मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ मेट्रो का इंतजार करती नजर आई। मेट्रो के कर्मचारियों से यात्रियों ने पूछा कि आखिर तकनीकी खामी दूर होने में कितना समय लगेगा, लेकिन वो कुछ बताने में असमर्थ नजर आए।

Untitled Carousel


मेटो रूट पर टेक्निकल फॉल्ट की अनाउंसमेंट, फिर हुआ सुधारमेट्रो के रेड लाइन पर सेवाए प्रभावित होने से ऑफिस जाने वालों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेड लाइन रूट पर मेट्रो की सेवा रिठाला से शहीद स्थल (न्यू बस अड्डा) मेट्रो स्टेशन तक जाती है। लगातार तकनीकी फॉल्ट का अनाउंसमेंट होती रही। हालांकि दिन में करीब दो बजे रूट पर परिचालन सामान्य हो गया। ये कोई पहली बार नहीं है, कुछ वक्त पहले ब्लू लाइन पर भी ऐसे ही टेक्निकल फॉल्ट का मामला सामने आया था।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें