आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना सिकंदारा के शास्त्रीपुरम स्थित एक होटल के वॉशरूम से युवती ने छलांग लगा दी। ये हादसा तब हुआ जब पुलिस ने उस होटल में छापा मारा था। बदनामी और पुलिस के पकड़े जाने के डर से युवती ने होटल से छलांग लगाई थी। घायल अवस्था में मिली युवती को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
यह मामला मंगलवार दोपहर का है। शास्त्री पुरम स्थित आरवी काम्पलेक्स में होटल हेवन संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो युवती घायल अवस्था में थी। पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने जब होटल में जांच की तो पांच कमरे बने थे। जिनमें से एक कमरा सजा हुआ था। उसमें हैप्पी बर्थडे लिखा हुआ था। बाकी अन्य कमरे भी पुलिस को अस्त व्यस्त हालत में मिले थे।
अंदर से बंद मिला था वॉशरूम
एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडिक ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची और होटल की जांच की तो उसमें एक कमरे का वॉशरूम अंदर से बंद मिला था। ये वही कमरा था। जिसकी छत से युवती कूदी थी। पुलिस ने एक युवक को अरेस्ट किया है।
जानकारी मिल रही है कि इस होटल में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होती थीं। आसपास के लोगों ने इसके बारे में पुलिस को जानकारी दी थी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

You may also like

Healthy Heart Tips : हार्ट ब्लॉकेज के लक्षण पहचानें समय रहते, नहीं तो बढ़ सकता है खतरा

एड़ी-दर्द और कमर जकड़न से राहत चाहिए, अपनाएं यह घरेलू उपाय

दिल्ली हाईकोर्ट ने 'द ताज स्टोरी' के खिलाफ जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार

Vivek Oberoi ने किया ये अब ये बड़ा काम, जानकर आप भी…

पिता निकला हैवान: दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली बेटी के साथ किया बलात्कार का प्रयास